Perfect Shooting Skills Viral Video: सोशल मीडिया पर मेले में होने वाले गेम्स से जुड़े कई वीडियो वायरल होते रहते हैं. ऐसा ही वीडियो इस बार भी तेजी से वायरल हो रहा है, जिसने हर किसी को हैरान कर दिया है. आमतौर पर मेले में लोग मस्ती और टाइम पास के लिए गेम खेलते नजर आते हैं, लेकिन इस बार एक शख्स ने अपने टैलेंट से ऐसा कमाल कर दिखाया कि लोग दंग रह गए. वीडियो में दिख रहा है कि एक जगह पर गुब्बारे फोड़ने वाले गेम के दौरान एक युवक लगातार एक के बाद एक सटीक निशाना लगता जा रहा है. उसकी परफेक्ट टाइमिंग और एक्यूरेसी देखकर आसपास खड़े लोग भी हैरान रह जाते हैं. यही वजह है कि यह वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है और लोगों इसे बार-बार देख रहे हैं.
युवक ने लगाया एक के बाद एक सटीक निशाना
वायरल वीडियो में नजर आता है कि एक शख्स बंदूक लेकर गुब्बारे पर निशाना साध रहा है. शुरुआत में यह थोड़ा नॉर्मल गेम जैसा लगता है, लेकिन जैसे ही वह लगातार बिना चूक के हर गुब्बारे को उड़ता है, माहौल बदल जाता है. उसका हर निशाना इतना सटीक है कि देखने वाली भी दंग रह जाते हैं. ऐसा लग रहा है मानो उसे पहले से ही हर निशाने का अंदाजा हो. आसपास मौजूद लोग उसकी स्किल्स को देखकर हैरान हो जाते हैं. इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर @Muskan_nnn नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है. वही इस वीडियो पर अब तक 2.2 मिलियन व्यूज भी आ चुके हैं. इसके अलावा इस वीडियो को देख कर कई लोग कमेंट करते हुए भी नजर आ रहे हैं.
ये भी पढ़ें-Viral Video: शादी में होवरबोर्ड पर खाना परोसती महिलाओं का वीडियो वायरल, शो-ऑफ कल्चर पर छिड़ी बहस
When hacker meets developer 🌚 pic.twitter.com/DPPAIWWcoh
— Muskan (@Muskan_nnn) April 24, 2026
यूजर्स ने कहा- इसे सीधा ओलंपिक भेजो
यह वीडियो वायरल होते ही सोशल मीडिया पर कमेंट के बाहर आ गई. एक यूजर ने मजाक में लिखा भाई यह कौन सा चीट कोड है, हमें भी बता दो. वहीं दूसरे ने कहा इसे तो सीधे ओलंपिक भेज देना चाहिए. एक और यूजर ने लिखा यह तो पूरा शार्प शूटर लग रहा है. वहीं किसी ने मजाक के अंदाज में कहा अगली बार इसे गेम से बैन कर दिया जाएगा. कुछ यूजर ने उसकी तारीफ करते हुए लिखा परफेक्ट शूटिंग स्किल ऐसा टैलेंट कम ही देखने को मिलता है.
