सोशल मीडिया पर “पीछे तो देखो… पीछे तो देखो” कहकर लाखों लोगों का दिल जीतने वाला बच्चा कोई नया चेहरा नहीं, बल्कि पाकिस्तान का चर्चित इंटरनेट स्टार Ahmed Shah है, जो डेरा इस्माइल खान का रहने वाला है. बचपन में उसका एक क्यूट वीडियो वायरल हुआ था जिसमें वह मासूम अंदाज में बार-बार यही डायलॉग बोलता नजर आया, और देखते ही देखते यह लाइन मीम बनकर भारत-पाकिस्तान दोनों जगह छा गई. लेकिन क्या आप जानते हैं कि अब अहमद शाह कहां है और क्या कर रहा है?
कौन है अहमद शाह?
दरअसल, पाकिस्तान के रहने वाले चाइल्ड स्टार और सोशल मीडिया सेंसेशन अहमद शाह का एक वीडियो काफी ज्यादा वायरल हुआ था, जिसमें वो अपने पिता और मामू के एक दोस्त से बात करते हुए बड़े ही क्यूट अंदाज में सवालों के जवाब देता दिखाई देता है. इस दौरान वो वीडियो में बड़े ही क्यूट अंदाज में कहता है कि “पीछे तो देखो पीछे, ओये पीछे तो देखो” बस उसकी यही हरकत पर पूरा सोशल मीडिया फिदा हो जाता है और वीडियो इतना वायरल होता है कि उस पर मीम बनने लगते हैं.
अब कहां है वायरल बॉय अहमद
आपको बता दें कि अब अहमद शाह नाम का ये बच्चा बड़ा हो चुका है और सोशल मीडिया पर लगाता एक्टिव है. हालांकि अभी भी उसकी उम्र उतनी नहीं है लेकिन फिर भी सोशल मीडिया पर अब अहमद शाह पाकिस्तान के लोकल और बड़े ब्रांड का प्रमोशन करता है और खूब पैसा कमाता है. इतना ही नहीं, अहमद शाह को अब पाकिस्तान के नेशनल टीवी शो पर भी बुलाया जाता है. उसका इंस्टाग्राम अकाउंट ऐसी कई सारी पोस्ट से भरा पड़ा है जहां ये वायरल बॉय प्रमोशन के लिए पहुंचा है.
यह भी पढ़ें: Desi AC Jugad: पंखा लगाया फिर गीला तौलिया टांगा और बन गया देसी AC, चचा का जुगाड़ देख माथा फोड़ लेंगे अमेरिकन्स
यूजर्स ने किए ऐसे कमेंट्स, बोले, वक्त जल्दी गुजर गया
सोशल मीडिया पर अहमद शाह के नए वीडियो देखकर यूजर्स भी लगाता कमेंट्स कर रहे हैं. एक यूजर ने लिखा…अरे पीछे तो देखो, वक्त कितना जल्दी गुजर गया. एक और यूजर ने लिखा….अहमद शाह तो अब बड़ा हो गया और पैसा कमा रहा है. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा….उम्र भले ही बढ़ गई हो लेकिन इसका पुराना अंदाज अब भी इसमें झलकता है.
यह भी पढ़ें: Viral Video: कार की सर्विसिंग महंगी पड़ी तो खुद बना मिस्त्री, ईंट-सीमेंट से फिक्स कर दी गाड़ी; वीडियो वायरल
