Headlines

दांत टूटा, चेहरा सूजा, Splitsvilla 16 की कंटेस्टेंट के साथ शख्स ने की मारपीट, हुआ बुरा हाल


रियलिटी शो ‘स्प्लिट्सविला सीजन 16’ की कंटेस्टेंट प्रीत सिंह इन दिनों चर्चा में है. हाल ही में उन्होंने एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें उन्होंने अपने साथ हुए एक दर्दनाक हादसे के बारे में खुलकर बात की है और अपने डरावने अनुभव साझा किए है. साथ ही उन्होंने एक शख्स पर मारपीट का आरोप लगाया और अपनी हालत बताई.

प्रीत सिंह के साथ हुआ हादसा 

प्रीत सिंह ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें उनका चेहरा बुरी तरह सुझा हुआ है और हालत गंभीर लग रही है. वीडियो के उन्होंने लिखा, ‘डिस्क्लेमर. मैंने हमेशा सुना था कि मुंबई लड़कियों के लिए सबसे सुरक्षित शहरों में से एक है, लेकिन मैंने कभी नहीं सोचा था कि मेरा ऐसा अनुभव होगा. ये लिखते समय भी मैं कांप रही हूं. मेरी आंखें सूजी हुई हैं, चेहरा चोटिल है और अभी भी समझ नहीं पा रही हूं कि मेरे साथ क्या हुआ.’

सदमे में हैं प्रीत सिंह

उन्होंने आगे लिखा, ‘मैं बस अपने दोस्त के साथ एक क्लब में बैठकर समय बिता रही थी. तभी अचानक एक लड़की आई और जोर-जोर से चिल्लाने लगी कि हमें अंदर कैसे आने दिया गया. बात पहले बहस तक थी, लेकिन फिर हालात बहुत खराब हो गए जब उसके एक पुरुष दोस्त ने बीच में आकर हम पर हमला कर दिया. उसने मुझे इतनी जोर से मारा कि मेरा एक दांत टूट गया और चेहरा सूज गया. जब तक वहां मौजूद लोगों ने बीच-बचाव नहीं किया, तब तक ये सब चलता रहा. बाद में पता चला कि वो लड़की खुद को एक इन्फ्लुएंसर बताती है. मैं अभी भी सदमे में हूं कि इतना सब कुछ खुलेआम हो सकता है. सच में, किसी को भी इस तरह की स्थिति से नहीं गुजरना चाहिए.’

ये भी पढ़ें: Bharat Kapoor Death: नहीं रहे बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता भरत कपूर, 80 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

इन्होंने भी बयां किया दर्द

इस वीडियो के सामने आने के बाद ‘स्प्लिट्सविला 16’ के कंटेस्टेंट जलक गोहिल ने भी कमेंट में लिखा, ‘वो रात हमारे लिए किसी बुरे सपने जैसी थी. मुझे पता है कि प्रीत ने क्या सहा और इसके बारे में खुलकर बोलने के लिए सच में बहुत हिम्मत चाहिए होती है. मैं दिल से उम्मीद करती हूं कि किसी को भी फिर कभी ऐसा अनुभव न झेलना पड़े.’ वहीं रूठ ठाकुर ने भी लिखा, ‘ये बहुत ही गलत और परेशान करने वाला है. उम्मीद है तुम ठीक हो. मैं सोच भी नहीं सकती कि तुम पर क्या बीती होगी. प्लीज अपना ख्याल रखना, तुम बहुत मजबूत महिला हो.’

दांत टूटा, चेहरा सूजा, Splitsvilla 16 की कंटेस्टेंट के साथ शख्स ने की मारपीट, हुआ बुरा हाल

कुछ हफ्तों में हुईं एलिमिनेट

बता दें कि शो में प्रीत सिंह ‘पैसा विला’ में कंटेस्टेंट के तौर पर नजर आई थी, हालांकि कुछ हफ्तों में ही वो बाहर हो गई थी. इस शो को आप जियो हॉटस्टार पर देख सकते हैं, जिसे सनी लियोनी और करण कुंद्रा होस्ट कर रहे है. प्रीत सिंह के साथ हुआ ये हादसा सभी के लिए बहुत हैरान करने वाला है. साथ ही उनकी हालत भी गंभीर लग रही है.

ये भी पढ़ें: करण औजला के Bisexual पोस्ट से मचा हंगामा, सिंगर बोले- फेक न्यूज़ है





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *