Headlines

Tarot Rashifal 29 April 2026: मेष से मीन तक जानें कैसा रहेगा बुधवार का दिन, वृषभ और सिंह को करियर में लाभ


Show Quick Read

Key points generated by AI, verified by newsroom

  • कर्क राशि परिवार संग खुशमिजाज दिन, लंबी यात्रा संभव है।

Tarot Rashifal 29 April 2026: आज का दिन आपके लिए क्या खास लेकर आया है? क्या आपकी किस्मत आपका साथ देगी या आपको संभलकर कदम बढ़ाने की जरूरत है? टैरो कार्ड्स की गणना आज कई राशियों के लिए बड़े संकेत दे रही है कहीं करियर में सफलता के योग बन रहे हैं, तो कहीं आर्थिक मामलों में सावधानी जरूरी है.

कुछ लोगों के लिए आज रिश्तों में उतार-चढ़ाव आ सकता है, वहीं कई जातकों को नए अवसर भी मिल सकते हैं. आइए जानते हैं सभी 12 राशियों के लिए आज का टैरो राशिफल, जो आपके दिन को सही दिशा देने में मदद करेगा.

नौतपा 2026 में कब? सूर्य के रोहिणी नक्षत्र में प्रवेश के साथ 9 दिन तपेगी धरती? ज्योतिषाचार्य से जानिए संपूर्ण जानकारी?

मेष टैरो राशिफल 
टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि मेष राशि के जातक आज कामकाज में काफी ज्यादा व्यस्त रहने वाले हैं. आज आपकी आर्थिक स्थिति भी थोड़ा कमजोर रह सकती है और आपको किसी से पैसा उधार लेना पड़ सकता है. कोशिश करें की आज बुरी आदतों से दूरी बनाकर रखें.

वृषभ टैरो राशिफल 
टैरो कार्ड्स बता रहे हैं कि वृषभ राशि के लोगों के लिए दिन अनुकूल रहने वाले हैं. जो लोग धन संबंधी या वित्तीय सहायता पाना चाहते हैं, उनके लिए समय बहुत ही अच्छा रहने वाला है.

मिथुन टैरो राशिफल 
टैरो कार्ड्स बता रहे हैं कि मिथुन राशि के जो लोग नौकरी ढूंढ रहे हैं तो उन्हें आज इंटरव्यू में सफलता प्राप्त होगी. अति लोभ से बचें, बाहर के खाने से बचे. वरना आपकी सेहत बिगड़ सकती है.

कर्क टैरो राशिफल 
टैरो कार्ड्स बता रहे हैं कि कर्क राशि के जातक आज अपना समय अपने परिवार और दोस्तों के साथ एक खुशमिजाज तरीके से बीतेगा आज आप अपने दोस्तों के साथ कहीं लंबी यात्रा पर जाने का प्लान भी कर सकते हैं. जो आपको नयी ऊर्जा व स्फूर्ति से भर देगा.

सिंह टैरो राशिफल 
टैरो कार्ड्स के अनुसार, सिंह राशि के नौकरीपेशा जातकों के लिए दिन पदोन्नति के अवसर दिलाने वाला साबित होगा. आज आप इस समय को अपनी बुद्धि के इस्तेमाल अपने पक्ष में कर पाएंगे.

कन्या टैरो राशिफल 
टैरो कार्ड्स बता रहे हैं कि कन्या राशि के जो लोग अविवाहितों के लिए विवाह के अवसर प्राप्त होएंगे. विद्यार्थी वर्ग के लिए समय अनुकूल है वो भी अच्छा प्रदर्शन करेंगे.

तुला टैरो राशिफल 
टैरो कार्ड्स बता रहे हैं कि तुला राशि के वैवाहिक और प्रेम संबंधों के लिए समय मिलाजुला रहने वाला है. हालांकि, विद्यार्थियों के लिए आज का दिन काफी अच्छा रहेगा. विद्यार्थी समय का सदुपयोग करने में सक्षम रहेंगे.

वृश्चिक टैरो राशिफल 
टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि वृश्चिक राशि के लोग प्रेम संबंधों के प्रति लापरवाही बरतने से बचें. आज आप दोनों के बीच मनमुटाव की स्थिति उत्पन्न हो सकती है. भविष्य की योजनाएं बहुत सूझबूझ कर बनाएं.

धनु टैरो राशिफल 
टैरो कार्ड्स बता रहे हैं कि धनु राशि के लोगों के लिए आज जीविका के क्षेत्र में लाभ के अच्छे अवसर प्राप्त होंगे. लेकिन, आप अपनी मधुर वाणी से संबंधों में मजबूती लाने में सफल रहेंगे. आलस्य महत्वपूर्ण क्षेत्रों में अवरोधक होगा.

मकर टैरो राशिफल 
टैरो कार्ड्स बता रहे हैं कि मकर राशि के जातकों का आज कोई महत्वपूर्ण कार्य सार्थक होने के योग है. जीवन साथी का भावनात्मक सहयोग प्राप्त होगा, किसी बाहरी व्यक्ति या बाहरी स्थान से लाभ हो सकता है.

कुंभ टैरो राशिफल 
टैरो कार्ड्स बता रहे हैं कि कुंभ राशि के जातक फिलहाल, नए कार्यों में व्यस्त रहने वाले हैं. किसी संबंधी या खुद की अस्वस्थता से परेशान हो सकते है. राजनीतिक क्षेत्र के व्यक्तियों के अच्छा समय है.

मीन टैरो राशिफल 
टैरो कार्ड्स बता रहे हैं कि मीन राशि के लोगों के लिए फिलहाल, घर गृहस्थी का वातावरण अच्छा नहीं दिखाई देगा. दरअसल, आज किसी बात को लेकर ससुराल पक्ष से तनाव उपस्थित हो सकता है. आज सेहत थोड़ा नरम रहेगी. इसलिए थोड़ा संभलकर रहें.

EMI और Loan ने बढ़ाई टेंशन? मंगलवार को किया यह 1 उपाय दिला सकता है कर्ज से राहत

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें. 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *