बेंगलुरु में खुद का घर खरीदना किराए का घर लेने से ज्यादा आसान बन गया है. आईटी हब होने की वजह से कई लोग बेंगलुरु में अपना पेट पालने के लिए तो आते हैं, लेकिन यहां आईटी सेक्टर की गलियों में घर खोजते हुए उनके दर्द को केवल वही समझ सकता है जिसने किराए का घर खोजने के लिए बेंगलुरु में मेहनत की हो. हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें एक लड़की जो 15000 रुपये का बजट लेकर ये सोचकर फ्लेट खोजने निकली थी कि उसकी तलाश आज खत्म हो जाएगी, लेकिन बजाए तलाश खत्म होने के उसके मन में नए सवालों ने घर कर लिया और उसने ऐसा कुछ अनुभव किया जिसे जानकर आपका दिमाग भी काम करना बंद कर देगा.
छोटी सी जगह का किराया 25 हजार
दरअसल, सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसे बेंगलुरु में रहने वाली राजेश्वरी नाम की महिला ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया है. राजेश्वरी बताती हैं कि वो 15000 रुपये का बजट लेकर बेंगलुरु में फ्लेट खोजने निकली थी और उन्हें लगा था कि इस रेट में 1 बीएचके या आरके आसानी से मिल ही जाएगा. लेकिन जिस तरह के फ्लेट वो खोजने निकली थी उनका शुरूआती रेंट ही करीब 25 हजार रुपये था. जिसके बाद उन्हें काफी निराशा हुई और यह उनके लिए एक जंग जैसा अनुभव बन गया.
आगे बढ़ते ही 25 से 50 हजार पहुंचा किराया
राजेश्वरी बताती हैं कि हद तो तब हो गई जब किराया 25 से बढ़ते बढ़ते 50000 रुपये तक पहुंच गया. यानी उनसे एक छोटी सी जगह के लिए लोगों ने 50 हजार रुपये तक मांग डाले, इतना ही नहीं बेंगलुरु के ब्रोकर भी इस रकम को काफी किफायती बताने लगे और सिक्योरिटी डिपोजिट तो भई पूछो ही मत. राजेश्वरी का कहना है कि यहां ब्रोकर आपसे ऐसे बात करते हैं मानों आप पर अहसान कर रहे हों, और सिक्योरिटी डिपोजिट इतना मांगा जाता है ऐसा लगता है मानों आप अपनी जिंदगी भर की कमाई किसी अनजान के हाथों में दे रहो हों और उसका वापस मिलना भी भगवान भरोसे है.
यह भी पढ़ें: Desi AC Jugad: पंखा लगाया फिर गीला तौलिया टांगा और बन गया देसी AC, चचा का जुगाड़ देख माथा फोड़ लेंगे अमेरिकन्स
यूजर्स बोले, बेलगाम ब्रोकर्स और मकान मालिकों पर लगे रोक
वीडियो को hustling_rajeshwari नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा है तो वहीं कई लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है. ऐसे में सोशल मीडिया यूजर्स वीडियो को लेकर तरह तरह के रिएक्शन दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा…मेट्रो लाइन के आसपास सर्च कीजिए, सस्ता मिल जाएगा. एक और यूजर ने लिखा…आपको दूसरे एरिया में तलाश करना चाहिए. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा…सरकार को इन बेलगाम ब्रोकर्स और मकान मालिकों पर रोक लगानी चाहिए.
यह भी पढ़ें: Viral Video: कार की सर्विसिंग महंगी पड़ी तो खुद बना मिस्त्री, ईंट-सीमेंट से फिक्स कर दी गाड़ी; वीडियो वायरल
