Headlines

दिवाली पर एक साथ जुटा कपूर खानदान, करीना-सैफ और रणबीर-आलिया की दिखी खास बॉन्डिंग


कपूर परिवार ने दिवाली 2026 का त्योहार पूरे धूमधाम से एक साथ मनाया. इस खास मौके पर कपूर और भट्ट परिवार एक साथ नजर आया. सोशल मीडिया पर सामने आईं तस्वीरों में परिवार के सभी लोग त्योहार की खुशियां मनाते और साथ में खूबसूरत पल बिताते दिखाई दे रहे हैं.

इन फोटोज के जरिए फैंस को कपूर खानदान के दिवाली सेलिब्रेशन की खास झलक देखने को मिली है. एक तस्वीर में करीना कपूर खान, सैफ अली खान और आलिया भट्ट कपूर परिवार के दूसरे सदस्यों के साथ पोज देते नजर आए.

दिवाली पर एक साथ जुटा कपूर खानदान
करीना कपूर के कजिन अरमान जैन ने दिवाली की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की, जिसमें पूरा परिवार एक साथ नजर आया. इस ग्रुप फोटो में करीना कपूर खान और सैफ अली खान के साथ आलिया भट्ट, करिश्मा कपूर, अनीसा मल्होत्रा जैन, अरमान जैन, अलेखा आडवाणी, सोनी राजदान और रीमा जैन भी पोज देते दिखाई दिए. सभी ने साथ मिलकर दिवाली के इस खास मौके को सेलिब्रेट किया.

सभी इस दौरान ट्रैडिशनल लुक में नजर आए और कैमरे के सामने मुस्कुराते हुए पोज भी दिए हैं.

Posts from the bollyblindsngossip
community on Reddit

रणबीर कपूर ने अपने सास-ससुर संग दिए पोज
एक दूसरी तस्वीर में रणबीर कपूर अपने ससुर महेश भट्ट और सास सोनी राजदान के साथ नजर आए. तीनों ने बालकनी में कैमरे के सामने मुस्कुराते हुए पोज दिया. इस तस्वीर के जरिए फैंस को परिवार के दिवाली सेलिब्रेशन की एक और खूबसूरत झलक देखने को मिली.

बीते दिन रणबीर कपूर, आलिया भट्ट और नीतू कपूर मुंबई स्थित अपने घर के बाहर पैपराजी के साथ दिवाली की खुशियां मनाते नजर आए. अब उनके इस सेलिब्रेशन का एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है. परिवार ने बांद्रा के पाली हिल स्थित अपने कृष्णा राज बंगले में दिवाली का त्योहार मनाया. 

वहीं, आलिया भट्ट ने भी इंस्टाग्राम पर पति रणबीर कपूर और बेटी राहा के साथ दिवाली सेलिब्रेशन की कुछ प्यारी तस्वीरें शेयर कीं, जो सोशस मीडिया पर चर्चा में है.





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *