Headlines

गोवर्धन पूजा पर ब्रज में उमड़ेगा श्रद्धालुओं का सैलाब, योगी सरकार ने किए खास इंतजाम


उत्तर प्रदेश की योगी सरकार के विशेष और निरंतर प्रयासों से ब्रज क्षेत्र में उत्सवों का पौराणिक वैभव एक बार फिर पूरी भव्यता के साथ लौट आया है. सनातन धर्म और भारतीय संस्कृति के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए राज्य सरकार की ओर से उठाए गए कदमों ने त्योहारों के सुरक्षित और निर्बाध आयोजन का मार्ग प्रशस्त किया है.

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में ब्रज भूमि में सभी प्रमुख पर्व पहले से कहीं अधिक उल्लास, धूमधाम और भव्यता के साथ मनाए जा रहे हैं. विश्व प्रसिद्ध रंगोत्सव हो, श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का अलौकिक उल्लास या राधाष्टमी की भक्ति, सरकार की व्यवस्थाओं ने श्रद्धालुओं को सुरक्षित और दिव्य अनुभव प्रदान किया है. इन प्रयासों से ब्रज के सांस्कृतिक गौरव को नई पहचान मिली है.

यह भी पढ़ें: UP: दिवाली पर मुजफ्फरनगर से लखनऊ तक हादसों का कहर, 21 मौतें, 56 घायल

ब्रज में उमड़ेगा आस्था का जनसैलाब

भारतीय संस्कृति के पांच दिवसीय प्रमुख पर्व दीपावली के पावन अवसर पर पूरे ब्रज क्षेत्र में गोवर्धन पूजा की छटा अद्भुत और दर्शनीय होती है. इस वर्ष मंगलवार, 10 नवंबर को गोवर्धन पूजा का विशेष आयोजन किया जाएगा. इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु पूजा-अर्चना के लिए पहुंचेंगे. श्रद्धालुओं की सुविधा और सुगम आवागमन के लिए प्रशासन की ओर से व्यापक प्रबंध किए जाते हैं.

अन्नकूट के भोग के साथ गोवर्धन लीला का स्मरण

पौराणिक मान्यताओं के अनुसार, भगवान श्रीकृष्ण ने ब्रजवासियों को देवराज इंद्र के प्रकोप से बचाने के लिए गोवर्धन पर्वत को अपनी छोटी उंगली पर उठा लिया था. तभी से हर वर्ष गोवर्धन महाराज की पूजा की पावन परंपरा चली आ रही है. इस शुभ अवसर पर श्रद्धालु अन्नकूट का विशेष भोग तैयार कर भगवान श्रीकृष्ण और गोवर्धन महाराज को अर्पित करते हैं. योगी सरकार के प्रयासों से आस्था का यह पर्व अपनी पूरी दिव्यता और उल्लास के साथ मनाया जा रहा है.

यह भी पढ़ें: ‘रामलाल के दर्शन पर कन्फ्यूज हैं अखिलेश, सता रहा डर’, सपा चीफ पर BJP का हमला



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *