कोलकाता के फेमस कचोरी वाले लाली छगानी को कौन नहीं जानता. अपने बेबाक अंदाज और गुस्सैल स्वभाव के लिए जाने जाने वाले लाली छगानी ने अब पश्चिम बंगाल में चल रहे चुनाव और सियासी माहौल पर अपनी राय दी है. panchwastambh नाम के एक इंफ्लुएंसर ने जब उनसे टीएमसी को लेकर सवाल किया तो उन्होंने जो कहा वो लोगों को जरूर सुनना चाहिए. कचौरी के लिए फेमस लाली छगानी के राजनैतिक विचार क्या हैं अब इस पर सोशल मीडिया बहस कर रहा है.
TMC को लेकर ये क्या कह गए लाली छगानी
दरअसल, सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें लाली छगानी की दुकान पर इंफ्लुएंसर पहुंचता है और इस बार स्वाद और कचौरी से हटकर उनसे टीएमसी को लेकर सवाल किया जाता है. उनसे पूछा जाता है कि टीएमसी का कामकाज उन्हें कैसा लगता है तो लाली छगानी कहते हैं कि बिल्कुल अच्छा लगता है, तभी तो हम यहां बैठे हुए हैं. बंगाल एक बेहतरीन राज्य है और यहां की कला संस्कृति हमेशा से जीवंत है. टीएमसी का कामकाज अच्छा है इसलिए हम सुकून से 60 साल की उम्र में यहां कचौरी बेच रहे हैं.
वीडियो देखने के लिए यहां क्लिक करें
इतने सालों में नहीं हुई कोई दिक्कत, बोले छगानी
लाली छगानी कहते हैं कि वोट किसे डालना है किसे नहीं. मैं किसे दूंगा या मेरी बीवी किसे देगी ये पर्सनल है और किसी को बताना भी नहीं चाहिए. लेकिन इतने सालों से हम बगैर किसी परेशानी के यहां कचौरी बेच रहे हैं. जिसे पार्टी का प्रचार करना है, वोट लड़ना है वो उसका अधिकार है और एक दम सही है. वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसे लेकर लोग तरह तरह के रिएक्शन दे रहे हैं.
यह भी पढ़ें: Viral Video: कार की सर्विसिंग महंगी पड़ी तो खुद बना मिस्त्री, ईंट-सीमेंट से फिक्स कर दी गाड़ी; वीडियो वायरल
यूजर्स ने यूं किया रिएक्ट
वीडियो को panchwastambh नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा है तो वहीं कई लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है. ऐसे में सोशल मीडिया यूजर्स वीडियो को लेकर तरह तरह के रिएक्शन दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा…लाली छगानी बेहतरीन इंसान है. एक और यूजर ने लिखा…लाली छगानी ने एक दम ठीक बोला. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा…बंगाल में सभी लोग मिलजुल कर रहते हैं और आगे भी ऐसा ही होगा.
यह भी पढ़ें: Desi AC Jugad: पंखा लगाया फिर गीला तौलिया टांगा और बन गया देसी AC, चचा का जुगाड़ देख माथा फोड़ लेंगे अमेरिकन्स
