Headlines

‘ये पहले से ही 30 एपिसोड की सीरीज..’ नागिन 7 के ऑफ एयर होने पर एलिस कौशिक ने दिया रिएक्शन


एकता कपूर का शो नागिन 7 जल्द ही ऑफ एयर होने वाला है. खुद एकता ने इस बात को कंफर्म कर दिया है. ऐसे में शो की कहानी अब धीरे-धीरे अंत की तरफ बढ़ रही है. शुरुआत में दर्शकों ने इस सीजन को काफी पसंद किया. लेकिन, धीरे-धीरे शो को लेकर दर्शकों में इंट्रेस्ट कम होता चला गया.

अब गिरती टीआरपी को देखने के बाद मेकर्स ने इसे ऑफ एयर करने का फैसला ले लिया है. एक दौर ऐसा भी था जब इस शो ने टीआरपी की लिस्ट में अनुपमा और क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 जैसे शोज को मात दे दिया था. रियल में ये शो शुरुआत से ही 30 एपिसोड की एक फाइनाइट सीरीज के तौर पर प्लान किया गया था.

लेकिन इसके अच्छे परफॉर्मेंस की वजह से मेकर्स ने इसमें 18 एपिसोड और जोड़ दिए थे. आपको बता दें हाल ही में एकता कपूर ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर कर शो के ऑफ एयर होने की जानकारी दी थी. इस शो में प्रियंका चाहर चौधरी लीड रोल में नजर आ रही हैं.

ये भी पढ़ें:-Michael India BO Day 4: चौथे दिन ‘माइकल’ को हुआ नुकसान, किया इतना बॉक्स ऑफिस

एलिस कौशिक ने नागिन 7 के ऑफ एयर होने पर कही ये बात

शो में इन दिनों लव ट्रायंगल दिखाया जा रहा है, जिसमें आहाना किसी और से शादी करने वाली बोती है. लेकिन बाद में आर्यमान को एहसास होता है कि वो आहाना से प्यार करता है. अब हाल ही में India Forums को दिए एक इंटरव्यू में एलिस कौशिक ने नागिन 7 के ऑफ एयर होने पर अपना रिएक्शन दिया है. नागिन 7 में उन्हें भरनी के कैरेक्टर में देखा जा रहा है. शो में उनकी एक्टिंग भी काफी पसंद की जा रही है.

एलिस कौशिश ने इस बारे में बात करते हुए कहा,’हां, ये शुरुआत से ही 30 एपिसोड की फाइनाइट सीरीज होने वाली थी. बस शो लोगों को पसंद आ रहा था, इस वजह से मेकर्स ने इसमें 18 एपिसोड और जोड़ दिए थे. मेरा एक्सपीरियंस काफी अच्छा रहा है. ये मेरे लिए अब तक किए गए काम से बिल्कुल अलग था. इसी वजह से मैंने इसे चुना. खासकर इसलिए भी क्योंकि मेरे कैरेक्टर को ओरिजनल नागिन फैंस, मेरे फैंस और न्यूट्रल ऑडियंस से बहुत प्यार मिला. मेरे कैरेक्टर को मेकर्स ने बेहद ही खूबसूरती के साथ लिखा है. पूरी टीम बहुत पॉजिटिव और अच्छी थी और ये एक्सपीरियंस बहुत अच्छा रहा.’

ये भी पढ़ें:-रिद्धिमा कपूर साहनी के बॉलीवुड डेब्यू से पहले भाई रणबीर ने दी थी ये खास सलाह, खुद किया खुलासा

 

 

 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *