पश्चिम बंगाल में दूसरे चरण के लिए मतदान जारी है. वोटिंग के बीच चुनाव में धांधली के आरोप भी एक-दूसरे पर लगाए जा रहे हैं. मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के भतीजे और सांसद अभिषेक बनर्जी के गढ़ माने जाने वाले इलाके में तृणमूल कांग्रेस (TMC) पर चुनाव में धांधली के आरोप लगे हैं. बीजेपी ने आरोप लगाया है कि डायमंड हार्बर क्षेत्र के फलता में कई पोलिंग बूथों पर EVM में बीजेपी के बटन पर टेप चिपका दिया गया है, ताकि लोग उन्हें वोट न दे सकें.
टीएमसी ने आरोपों का किया खंडन
टीएमसी ने बीजेपी के आरोपों का खंडन किया है. साथ ही इसे चुनाव आयोग और पर्यवेक्षक IPS अजय पाल शर्मा की नाकामी बताया है. जिन पर तृणमूल कांग्रेस ने पहले अपने उम्मीदवार को धमकाने का आरोप लगाया था.
बीजेपी ने की दोबारा वोटिंग की मांग
वहीं, बीजेपी के मीडिया प्रभारी अमित मालवीय ने फाल्टा के उन सभी प्रभावित बूथों पर दोबारा मतदान की मांग की है, जहां इस तरह की कथित तौर पर चुनावी धांधली हुई है. उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में लिखा, ‘कई मतदान केंद्रों पर टेप का इस्तेमाल करके भाजपा को वोट देने का विकल्प खत्म कर दिया गया है, जिससे मतदाताओं को अपना विकल्प चुनने से रोका जा रहा है. यह तथाकथित ‘डायमंड हार्बर मॉडल’ है, वही मॉडल जिसने ममता बनर्जी के भतीजे अभिषेक बनर्जी को लोकसभा सीट जीतने में मदद की.’
This is what Mamata Banerjee was defending when she spoke up for Jehangir Khan, a criminal contesting on a TMC ticket from Falta in Diamond Harbour.
In several polling booths, the option to vote for the BJP has been blocked using a tape, effectively preventing voters from… pic.twitter.com/sKw3mcdA86
— Amit Malviya (@amitmalviya) April 29, 2026
यह भी पढ़ें – ‘सब BJP के इशारे पर नाच रहे’, बंगाल में वोटिंग के बीच भयंकर गुस्से में ममता बनर्जी, जानें क्या आरोप लगाए
टीएमसी प्रवक्ता रिजु दत्ता ने बीजेपी के इन आरोपों पर पलटवार हुए कहा कि पर्यवेक्षक अजय पाल शर्मा फाल्टा में घूम-घूमकर लोगों और टीएमसी उम्मीदवार व उनके परिवार को डरा रहे हैं. यह पूरा मामला चुनाव आयोग के दायरे में आता है. वे क्या कर रहे हैं?’ उन्होंने आगे कहा, ‘अमित मालवीय को ट्वीट करने के बजाय शिकायत करनी चाहिए कि ज्ञानेश कुमार को तुरंत बर्खास्त किया जाए और अजय पाल शर्मा को निलंबित किया जाए क्योंकि वे भाजपा की अपेक्षाओं पर खरे नहीं उतरे हैं.’
यह भी पढ़ें – पहले चरण में रिकॉर्ड वोटिंग के बाद ममता समेत 1448 प्रत्याशियों की दांव पर किस्मत, 142 सीटों पर होगा फैसला
