Headlines

Anupama: श्रुति की वापसी से गिरगिट की तरह रंग बदलेगी राही, अपनी ही मां को करेगी बेइज्जत


रुपाली गांगुली के शो अनुपमा में इन दिनों खूब तमाशा देखने को मिल रहा है. शो की कहानी एकदम बदल चुकी है. लंबे वक्त के बाद मेकर्स ने शो में श्रुति की वापसी करवा दी है. श्रुति की वापसी अनुपमा के लिए नई मुसीबत लेकर आई है. श्रुति की वजह से अनुपमा और राही का रिश्ता पूरी तरह से खराब होने वाला है.

लेटेस्ट एपिसोड में देखने को मिला कि श्रुति और राही की मुलाकात होती है. सालों बाद अमेरिका से श्रुती सिर्फ राही से मिलने के लिए आती है और दोनों एक-दूसरे को देख इमोशनल हो जाते हैं. दोनों का यूं मिलना कोठारी परिवार के लोगों को पसंद नहीं आता है.

श्रुति तोड़ेगी अनपुमा और राही का रिश्ता

सबसे ज्यादा वसुंधरा इस रिश्ते को समझ नहीं पाती है. अपकमिंग एपिसोड में देखने को मिलेगा कि दिग्विजय को एहसास होता है कि अनुपमा सही सोचा करती थी. वो इमोशनल होकर अनुपमा को शुक्रिया कहता है. क्योंकि, उसने उसकी बेटी के सपने को टूटने से बचा लिया है.

ये भी पढ़ें:-वो 15-16 बॉयफ्रेंड बना रही थी,’ अनुपमा के लाडले समर का हुआ दर्दनाक ब्रेकअप, अभी भी सदमे में हैं पारस कलनावत

दूसरी तरफ अनुपमा की वापसी से शाह परिवार में तनाव का माहौल देखने को मिल रहा है. कहानी में ट्विस्ट तब आता है जब प्रेम एक बार फिर से राही से बात करने का फैसला करता है. लंबे वक्त बाद दोनों के बीच फिर से प्यार और रोमांस देखने को मिलेगा.

हालांकि, प्रेम और राही दोनों के मन में अनुपमा को लेकर गुस्सा भरा हुआ है. राही को जैसे ही पता चलेगा कि अनुपमा फिर से अनु की रसोई शुरू कर रही है, वो गुस्सा हो जाएगी. वो अनुपमा के पास जाकर उसे प्रेम और श्रुति से दूर रहने की धमकी देने वाली है. अपनी बेटी के इस व्यवहार को देख अनुपमा को सदमा लगने वाला है. हालांकि, इन सबके बाद भी अनुपमा अपने रेस्टोरेंट का लाइसेंस लेने निकल पड़ेगी. क्योंकि अब वो किसी भी हाल में अपने और अनुज के सपने को पूरा करना चाहती है.

ये भी पढ़ें:-पति अभिनव संग मालदीव में रोमांटिक हुई रुबीना दिलैक, बिकिनी पहन जमकर दिए पोज, देखें तस्वीरें



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *