Headlines

जल्द शादी के बंधन में बंधेंगे करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश! वायरल वीडियो देख फैंस हुए एक्साइटेड


करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश टीवी के क्यूट कपल्स में से एक हैं. इस कपल को इन दिनों कुकिंग रियलिटी शो ‘लाफ्टर शेफ्स 3’ में देखा जा रहा है. फैंस इस जोड़ी की शादी का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. पिछले काफी समय से करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश की शादी की अफवाहें सुर्खियों में बनी हुई हैं. अब एक नई रिपोर्ट में दावा किया गया है कि ये कपल जल्द शादी के बंधन में बंधने वाला है.

‘करण और तेजा को जिंदगी की नई शुरुआत की ढेरों शुभकामनाएं’
सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे देखने के बाद करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश के फैंस एक्साइडिड हो गए हैं. ये वीडियो ‘लाफ्टर शेफ्स 3’ के सेट का है, जिसमें क्रू मेंबर्स को एक बड़ा बैनर पकड़े हुए देखा जा सकता है. इस बैनर पर लिखा है, ‘करण और तेजा को जिंदगी की नई शुरुआत की ढेरों शुभकामनाएं.’ 

ये भी पढ़ें:- करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश ने दुबई में खरीदा 2 करोड़ का आलीशान घर, 1 BHK फ्लैट में है इनडोर पूल

कपल का वीडियो वायरल
न्यूज 18 की रिपोर्ट के अनुसार, ये वीडियो इंस्टाग्राम पर ‘सास बहू और साजिश’ द्वारा शेयर किया गया था और इसने तुरंत फैंस का ध्यान खींच लिया. हालांकि, बाद में ये वीडियो डिलीट कर दिया गया. बैनर में देखा जा सकता है कि एक तरफ करण और तेजा ने सिर पर सजावटी मुकुट पहना हुआ था. वहीं, दूसरी ओर ‘लाफ्टर शेफ्स 3’ की पूरी कास्ट दिख रही है.

करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश की लव स्टोरी
बता दें कि करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश की लव स्टोरी रियलिटी शो ‘बिग बॉस 15’ से शुरू हुई. शो के दौरान दोनों की बीच दोस्ती हुई और ये दोस्ती जल्द ही प्यार में बदल गई. ये कपल अक्सर सोशल मीडिया पर एक-दूसरे के प्रति प्यार का इजहार करता रहता है. 

ये भी पढ़ें:- करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश का हो गया ब्रेकअप? एक्टर कर रहे नए प्यार की तलाश!





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *