बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान ने ‘बिग बॉस’ के नए सीजन के जरिए छोटे पर्दे पर वापसी की. बिग बॉस 20 की शुरुआत 6 सितंबर से हो चुकी है और नए सीजन को भी सलमान खान ही होस्ट कर रहे हैं. हर सीजन की तरह नए सीजन में भी कई मशहूर चेहरे बतौर कंटेस्टेंट नजर आ रहे हैं. बिग बॉस 20 का हिस्सा एक्ट्रेस और रैपर बादशाह की एक्स वाइफ ईशा रिखी भी हैं. पर्सनल लाइफ में उतार-चढ़ाव को लेकर ईशा भावुक हो गई थीं. इस पर सलमान खान ने उन्हें बड़ी सलाह दी.
बिग बॉस के घर में एंट्री करते ही भावुक हुईं ईशा रिखी
ईशा रिखी पंजाबी एक्ट्रेस हैं. पर्दे पर अपनी अदाकारी का जलवा बिखेरने के बाद अब ईशा रिखी बिग बॉस के घर में फैंस का मनोरंजन करने के लिए आ चुकी हैं. बिग बॉस के मंच पर वो अपना परिचय देते हुए इमोशनल हो गई थीं.
ईशा ने कहा, ‘जब आपका भरोसा टूटता है तो आपको लगता है कि मैं कहां गलत थी. पता ही नहीं चला कि मैं कब अपनी ही कहानी में साइड कैरेक्टर बन गई. मुझे किसी चीज का पछतावा नहीं है. मैं बिग बॉस में आ रही हूं और उस चीज से बाहर निकलना चाहूंगी.’
वहीं जब सलमान से उनका सामना हुआ तब भी उनका दर्द छलक पड़ा. इस पर सलमान ने उनसे कहा, ‘सबके ब्रेअकप होते हैं, तुम किसके सामने खड़ी हो? वो टाइम खत्म हो गया. मूव ऑन ईशा, मूव ऑन. क्योंकि अगली पार्टी जो है वो मूव ऑन कर चुकी है.’
ये भी पढ़ें: अमिताभ ने स्क्रीन पर कभी नहीं दी गाली, ‘कांटे’ में भी नहीं तोड़ा था नियम
बादशाह से 5 महीने में ही हुआ तलाक
बता दें कि ईशा रिखी का हाल ही में रैपर बादशाह से तलाक हुआ था और तलाक के कुछ दिनों बाद ही एक्ट्रेस बिग बॉस के घर में आ चुकी हैं. ईशा रिखी ने बादशाह से इसी साल मार्च में शादी की थी. हालांकि ये रिश्ता पांच महीने भी नहीं चल पाया. मार्च में हुई दोनों की शादी अगस्त के अंत तक खत्म हो गई. हालांकि न ही ईशा और न ही बादशाह ने अपने तलाक की वजह का खुलासा किया.
बादशाह-ईशा ने तलाक का ऐलान करते हुए क्या कहा था?
इसी हफ्ते की शुरुआत में बादशाह और ईशा रिखी ने अपना रिश्ता खत्म करने का ऐलान किया था. दोनों ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर करके अपने तलाक का ऐलान किया. इसमें दोनों ने लिखा था, ‘हमने आपसी सहमति से अपनी राहों पर आगे बढ़ने और अलग होने का फैसला आपसी सम्मान के साथ लिया है. हम सभी से हमारी प्राइवेसी का सम्मान करने की गुजारिश करते हैं. ये हमारा इस चीज को लेकर एकमात्र बयान होगा. हमारे रिश्ते के बारे में आप कोई अटकलें और अंदाजा ना लगाए.’
ये भी पढ़ें: मनोज बाजपेयी का गांधी वाला लुक सामने आया, एक नजर में पहचानना मुश्किल
