सलमान खान के रियलिटी शो ‘बिग बॉस 20’ में टीवी एक्टर्स और कंटेंट क्रिएटर्स के साथ भारत की मशहूर बॉक्सर मैरी कॉम ने भी एंट्री ली है. मैरी कॉम को सपोर्ट करने के लिए बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने उनके लिए एक खास मैसेज भेजा और उन्हें शो के लिए शुभकामनाएं दीं. इतना ही नहीं प्रियंका ने बाकी घरवालों को वार्निंग भी दी है.
प्रियंका चोपड़ा ने जताई खुशी
मैरी कॉम की ‘बिग बॉस 20’ में एंट्री से पहले सलमान खान ने बताया कि उनके लिए किसी खास शख्स ने मैसेज भेजा है. इसके बाद प्रियंका चोपड़ा का वीडियो मैसेज दिखाया गया. प्रियंका ने मैरी कॉम को शुभकामनाएं दीं. उन्होंने कहा, ‘मैं आपको ढेरों शुभकामनाएं देती हूं. आप बिग बॉस के घर में जा रही हैं. मुझे पता है कि आप कितनी मजबूत और हिम्मती हैं.’
बाकी कंटेस्टेंट की प्रियंका ने दी वार्निंग
प्रियंका ने आगे बिग बॉस के बाकी कंटेस्टेंट्स को मजाकिया अंदाज में चेतावनी भी दी. उन्होंने कहा कि अगर मैरी के सामने टिके रहना है तो सभी को लंबी रेस के लिए तैयार रहना होगा. साथ ही उन्होंने मैरी को सलाह दी कि वो जैसी हैं, वैसी ही रहें और पूरे दिल से गेम खेलें. प्रियंका ने आखिर में कहा कि वो मैरी की बिग बॉस जर्नी देखने के लिए काफी एक्साइटेड हैं और हमेशा उन्हें सपोर्ट करती रहेंगी.
ये भी पढ़ेंः 23 साल की अरिश्फा खान के 29 मिलियन फॉलोअर्स, सुनकर सलमान खान भी झेप गए, ‘बिग बॉस 20’ में ग्रैंड एंट्री
बता दें, प्रियंका चोपड़ा मैरी कॉम की बायोपिक ‘मैरी कॉम’ में उनका किरदार निभा चुकी हैं. ये फिल्म साल 2014 में रिलीज हुई थी.
‘बिग बॉस 20’ में इन सेलेब्स की हुई एंट्री
‘बिग बॉस 20’ का ग्रैंड प्रीमियर कतल, 6 सितंबर को हुआ. इस बार शो में 16 नए कंटेस्टेंट्स ने एंट्री ली है. मैरी कॉम के अलावा शो में ईशा रिखी, एक्ट्रेस कनिका मान, मनोज तिवारी की बेटी रीति तिवारी, सिंगर काजी तौकीर, अरिश्फा खान, उदीति सिंह, कुशाल तंवर उर्फ गुल्लू, तन्मय सिंह, अम्रपाली दुबे और अमन गांधी समेत कई चेहरे शामिल हैं.
ये भी पढ़ेंः फ्लॉप होने के बाद ‘टॉक्सिक’ का बिगड़ा पूरा खेल, OTT डील में अब मिल रहा बस इतना पैसा
