Headlines

RR vs DC Highlights: दिल्ली कैपिटल्स का सबसे बड़ा रन चेज, अंतिम ओवर में मिली जीत; 225 रन बनाकर भी हारी राजस्थान


दिल्ली कैपिटल्स ने इतिहास रच दिया है. आईपीएल 2026 के 43वें मैच में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 7 विकेट से हराया. राजस्थान ने पहले खेलने के बाद 20 ओवर में 6 विकेट पर 225 रन बनाए थे. जवाब में दिल्ली कैपिटल्स ने 19.1 ओवर में सिर्फ तीन विकेट खोकर लक्ष्य का पीछा कर लिया. आईपीएल के इतिहास में यह दिल्ली कैपिटल्स का सबसे बड़ा रन चेज है. दिल्ली के लिए पथुम निसांका ने 62 और केएल राहुल ने 75 रनों की पारी खेली. वहीं अंत में ट्रिस्टन स्टब्स 11 गेंद में नाबाद 18 और आशुतोष शर्मा ने 15 गेंद में 25 नाबाद रनों की मैच विनिंग पारी खेली. 

दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ 226 रनों का टारगेट चेज करके इतिहास रच दिया है. यह इंडियन प्रीमियर लीग में दिल्ली का सबसे बड़ा सफल रन चेज है. केएल राहुल और पथुम निसांका की अर्धशतकीय पारियों ने दिल्ली को यह मुकाम हासिल करने में मदद की. IPL 2026 में मिचेल स्टार्क पहली बार खेलने उतरे थे, जिन्होंने 3 विकेट चटकाए. दिल्ली की जीत में आशुतोष शर्मा और नीतीश राणा ने भी छोटी पारियों का बड़ा योगदान रहा.

दिल्ली का सबसे बड़ा रन चेज

दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 7 विकेट से हराया. राजस्थान ने पहले खेलने के बाद 20 ओवर में 6 विकेट पर 225 रन बनाए थे. जवाब में दिल्ली कैपिटल्स ने 19.1 ओवर में सिर्फ तीन विकेट खोकर लक्ष्य का पीछा कर लिया. आईपीएल के इतिहास में यह दिल्ली कैपिटल्स का सबसे बड़ा रन चेज है. दिल्ली ने आसानी से यह टारगेट हासिल किया. दिल्ली की 110 रनों की ओपनिंग साझेदारी हुई.



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *