Headlines

Aaj Ka Panchang 2 May 2026: ज्येष्ठ माह शुरू, आज नारद जयंती का मुहूर्त, राशिफल और पूरा पंचांग देखें


Hindi Panchang, 2 मई 2026: आज से ज्येष्ठ माह शुरू हो ग या है. ज्येष्ठ कृष्ण प्रतिपदा तिथि पर नारद जयंती और शनिवार है. ज्येष्ठ माह में स्कंद पुराण में उल्लेख मिलता है कि ज्येष्ठ मास में जलदान और प्यासे जीवों की सेवा करने से अक्षय पुण्य की प्राप्ति होती है. इस महीने में पीपल, बरगद और तुलसी की पूजा का महत्व बढ़ जाता है.

2 मई का पंचांग 2026 (Hindi Panchang 2 May 2026)

तिथि

प्रतिपदा (1 मई 2026, रात 10.52 – 3 मई 2026, सुबह 12.59)

वार शनिवार 
नक्षत्र विशाखा
योग व्यतीपात, त्रिपुष्कर योग
सूर्योदय सुबह 5.41
सूर्यास्त
शाम 6.56
चंद्रोदय
रात 7.50
चंद्रोस्त
नहीं
चंद्र राशि
तुला
  • चौघड़िया मुहूर्त
सुबह का चौघड़िया
शुभ सुबह 5.41 – सुबह 10.39
शाम का चौघड़िया
लाभ रात 9.37 – रात 10.38
  • राहुकाल और अशुभ समय (Aaj Ka Rahu kaal)
राहुकाल (इसमें शुभ कार्य न करें) सुबह 8.59 – सुबह 10.39
यमगण्ड काल दोपहर 1.58 – दोपहर 3.38
गुलिक काल
सुबह 5.50 – सुबह 7.19
  • ग्रहों की स्थिति (Grah Gochar 2 May 2026)
सूर्य मेष
चंद्रमा तुला
मंगल मीन
बुध मेष
गुरु मिथुन
शुक्र वृषभ
शनि मीन
राहु कुंभ
केतु सिंह

2 मई 2026 का राशिफल

ये राशिफल पाल बालाजी ज्योतिष संस्थान जयपुर जोधपुर के निदेशक ज्योतिषाचार्य डा. अनीष व्यास के अनुसार है.

मेष राशि (Aries):
आज उतार-चढ़ाव और स्वास्थ्य समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है, नया काम शुरू करने से बचें. कार्यक्षेत्र में दिक्कतें और निवेश में नुकसान के संकेत हैं, परिवार में मतभेद बढ़ सकते हैं.

वृषभ राशि (Taurus):
आज अधिक मेहनत के कारण थकान और स्वास्थ्य परेशानी हो सकती है, वाणी पर नियंत्रण जरूरी है. व्यवसाय में पार्टनर से सावधान रहें और आर्थिक फैसलों में सतर्कता बरतें.

मिथुन राशि (Gemini):
दिन सामान्य रहेगा, लेकिन मानसिक तनाव और थकान परेशान कर सकती है. व्यापार में नुकसान की संभावना है, रिश्तों में विवाद से बचें.

कर्क राशि (Cancer):
आज का दिन शुभ है, यात्रा और कोर्ट-कचहरी के मामलों में सफलता मिल सकती है. आय में वृद्धि होगी और परिवार में सम्मान बढ़ेगा.

सिंह राशि (Leo):
आज कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है, लेन-देन में सावधानी रखें. परिवार में मतभेद और धन हानि के योग हैं, सेहत का ध्यान रखें.

कन्या राशि (Virgo):
आज सफलता के योग हैं, नौकरी या व्यापार में लाभ मिल सकता है. परिवार में खुशी का माहौल रहेगा और स्वास्थ्य सामान्य रहेगा.

तुला राशि (Libra):
महत्वपूर्ण कार्य अटक सकते हैं, जिससे मानसिक तनाव बढ़ सकता है. आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है, धैर्य रखें.

वृश्चिक राशि (Scorpio):
भागदौड़ के कारण थकान हो सकती है, लेकिन किसी खास व्यक्ति से लाभ मिलेगा. निवेश से बचें और स्वास्थ्य का ध्यान रखें.

धनु राशि (Sagittarius):
आज स्वास्थ्य बिगड़ सकता है और कार्यक्षेत्र में सतर्क रहने की जरूरत है. आर्थिक नुकसान और पारिवारिक विवाद के संकेत हैं.

मकर राशि (Capricorn):
दिन सामान्य रहेगा, स्वास्थ्य में सुधार होगा लेकिन व्यापार में नुकसान संभव है. नए काम या खरीदारी से बचें और वाणी पर संयम रखें.

कुंभ राशि (Aquarius):
दिन अच्छा रहेगा, लेकिन स्वास्थ्य को लेकर सावधानी जरूरी है. निवेश और उधार देने से बचें, परिवार के साथ समय बिताएं.

मीन राशि (Pisces):
वाहन चलाते समय सावधानी रखें, दुर्घटना का खतरा है. व्यापार में नुकसान और आर्थिक स्थिति कमजोर हो सकती है, परिवार का सहयोग मिलेगा.

आज का उपाय 

 

ज्येष्ठ साल का सबसे गर्म महीना होता है, इसलिए इस महीने जल से भरा घड़ा, छाता, जूते आदि का दान जरुर करना चाहिए. 

 

आज का लकी कलर 

नीला रंग शुभ होगा.

Rashifal 2 May 2026: वृश्चिक वाले बिजनेस में रिस्क लेने से बचें, कर्क वालों की सुस्ती पड़ेगी भारी, जानें मेष से मीन तक राशिफल

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें. 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *