Headlines

सैलरी 15 करोड़ से ज्यादा, लेकिन परफॉर्मेंस ‘जीरो’… IPL 2026 में फ्लॉप हुए ये 5 स्टार; जान लीजिए नाम


IPL 2026 Flop Stars, Salary More Than 15 Crore: आईपीएल 2026 में धमाकेदार बल्लेबाजी देखने को मिल रही है. 15 साल के वैभव सूर्यवंशी से लेकर 37 साल के विराट कोहली तक, लगभग सभी बल्लेबाज गेंदबाजों के लिए काल बन रहे हैं. लेकिन सीजन में कुछ ऐसे बल्लेबाज भी नजर आ रहे हैं, जिनकी सैलरी तो 15 करोड़ रुपये ज्यादा है, लेकिन उनकी तरफ से परफॉर्मेंस बिल्कुल जीरो देखने को मिल रहा है. हम आपको ऐसे 5 खिलाड़ियों के बारे में बताएंगे. 

1- ऋषभ पंत (लखनऊ सुपर जायंट्स)

लिस्ट में सबसे पहला नाम लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान ऋषभ पंत का आता है. पंत सीजन में लखनऊ के लिए 27 करोड़ रुपये की सैलरी के साथ खेल रहे हैं. पंत आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी हैं, लेकिन उनका परफॉर्मेंस काफी सस्ता देखने को मिल रहा है. मौजूदा सीजन में पंत ने 8 मैच खेल लिए हैं, जिनकी 8 पारियों में बैटिंग करते हुए 27 की औसत और 126.84 के स्ट्राइक रेट से 189 रन बनाए हैं. उनके बल्ले से सिर्फ 1 अर्धशतक निकला है. 

2- सूर्यकुमार यादव (मुंबई इंडियंस)

सूर्यकुमार यादव 19वें सीजन में मुंबई इंडियंस के लिए 16.35 करोड़ रुपये की सैलरी के साथ खेल रहे हैं. सीजन में सूर्या ने 8 मैच खेल लिए हैं. इन मैचों की 8 पारियों में बैटिंग करते हुए उन्होंने 20.25 की औसत और 140.86 के स्ट्राइक रेट से सिर्फ 162 रन बनाए हैं. उनके बल्ले से 1 अर्धशतक निकला है. 

3- कैमरून ग्रीन (कोलकाता नाइट राइडर्स)

कोलकाता नाइट राइडर्स ने कैमरून ग्रीन को आईपीएल 2026 के लिए 25.20 करोड़ रुपये की कीमत में खरीदा था. ग्रीन फिलहाल तो अपने इस प्राइस टैग को जस्टिफाई नहीं कर सके हैं यानी सैलरी के हिसाब से वह प्रदर्शन नहीं कर सके हैं. सीजन में उन्होंने 8 मैच खेल लिए हैं, जिनकी 8 पारियों में बैटिंग करते हुए 28 की औसत और 153.12 के स्ट्राइक रेट से 196 रन बनाए हैं, जिसमें 1 फिफ्टी शामिल रही. इसके अलावा 4 पारियों में गेंदबाजी करते हुए सिर्फ 02 विकेट चटकाए हैं. 

4- निकोलस पूरन (लखनऊ सुपर जायंट्स)

लिस्ट में चौथा नाम निकोलस पूरन का आता है. पूरन सीजन में लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए 21 रुपये की सैलरी पर खेल रहे हैं. वेस्टइंडीज से आने वाले पूरन ने सीजन में 8 मैच खेल लिए हैं, जिनकी 8 पारियों में बैटिंग करते हुए उन्होंने 10.25 की औसत से 82 रन बनाए हैं, जिसमें उनका हाई स्कोर 22 रनों का रहा है. कोलकाता के खिलाफ मुकाबले में हुए सुपर ओवर में भी पूरन फ्लॉप रहे थे. वह बिना खाता खोले ही पवेलियन लौट गए थे. 

5- हार्दिक पांड्या

लिस्ट में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या का नाम भी शामिल है. हार्दिक सीजन में एमआई के लिए 16.35 करोड़ रुपये की सैलरी में खेल रहे हैं. हार्दिक ने सीजन में 7 मैच खेल लिए हैं, जिनकी 7 पारियों में बैटिंग करते हुए सिर्फ 128 रन बनाए और बॉलिंग करते हुए 4 विकेट लिए हैं. 

 

यह भी पढ़ें: आज MI के खिलाफ हारी चेन्नई तो क्या प्लेऑफ से हो जाएगी बाहर? जानें CSK का पूरा समीकरण



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *