Headlines

पुणे में 65 वर्षीय बुजुर्ग ने 4 साल की बच्ची की रेप के बाद की हत्या, विरोध में सड़कों पर आए लोग


महाराष्ट्र के पुणे जिले से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है. यहां 65 वर्षीय बुजुर्ग ने हैवानियत की हदें उस वक्त पार कर दी जब उसने एक 4 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म कर उसकी बेरहमी से हत्या कर दी . इसके बाद इस हैवान ने बच्ची के शव को गोबर के ढेर के नीचे छिपा दिया. इस घटना के बाद पूरे इलाके में विरोध का माहौल है और लोग आरोपी को फांसी देने की मांग कर रहे हैं. यह मामला पुणे के भोर तालुका के नसरपुर गांव का है.  

यहां घर के बाहर खेल रही मासूम को 65 वर्षीय आरोपी बहला-फुसलाकर एक पशु-बाड़े में ले गया और वहां उसके साथ दुष्कर्म किया. बच्ची की पहचान छिपाने या पकड़े जाने के डर से आरोपी ने एक पत्थर से कुचलकर उसकी हत्या कर दी. इसके बाद, उसने बच्ची के शव को गोबर के ढेर के नीचे छिपा दिया. बच्ची अचानक गायब हुई तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की. इसके परिणामस्वरूप बाड़े के अंदर उसका शव बरामद हुआ. 

2 शहर, 2 रेप, 1 मर्डर! कातिल ने अलवर से दिल्ली पहुंच पार की जुल्म की सारी हदें, IRS अफसर की बेटी ने चुकाई कीमत

कैसे हुआ घटना का खुलासा?

इस अपराध का खुलासा तब हुआ जब स्थानीय CCTV फुटेज की जांच की गई, जिसमें आरोपी को बच्ची को बाड़े की ओर ले जाते हुए देखा गया. इसके बाद पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया और मामले की जांच शुरू कर दी है. निवासियों द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, वह छोटी बच्ची अपनी छुट्टियां बिताने के लिए अपनी दादी के घर आई हुई थी. इस घटना से नसरपुर गांव में आक्रोश का माहौल है. गुस्साए ग्रामिणों ने हाईवे जाम कर दिया और बड़ी संख्या में मासूम का शव लेकर पुलिस थाने के बाहर इकट्ठा हो गए.

लोगों ने पुलिस से आरोपी को उनके हवाले करने की मांग की. पुलिस ने गांव के लोगों को आश्वासन दिया है कि पूरे मामले की सुनवाई फास्ट-ट्रैक कोर्ट में होगी और आरोपी को सजा दी जाएगी. इसके बाद नागरिकों ने सड़क जाम कर किया जा रहा विरोध प्रदर्शन फिलहाल स्थगित कर दिया है. 

विरोध में बंद का आह्वान 

फिलहाल गांव में तनावपूर्ण स्थिति बनी हुई है और भारी पुलिस बल तैनात किया गया है. वहीं, इस घटना के विरोध में नसरपुर ट्रेडर्स एसोसिएशन और नसरपुर की पूरी कम्युनिटी ने आज (2 मई) पूरा बंद रखने का आह्वान किया है. दुकानदारों ने भी बंद के आह्वान पर तुरंत और जोश के साथ प्रतिक्रिया दी है. घटना की निंदा करने के लिए गांववालों द्वारा आयोजित एक विरोध मार्च, सुबह 10:00 बजे गांव के भैरवनाथ मंदिर से शुरू हो गया है. 

पुणे नसरपुर गांव में सुरक्षा बढ़ाई गई

पुणे नसरपुर गांव में भारी विरोध को देखते हुए पुलिस सुरक्षा बढ़ा दी गई है. नसरपुर गांव के सुपरमार्केट चौक पर सभी ग्रामीणों ने धरना-प्रदर्शन शुरू कर दिया है. ऐसे में इलाके में महाराष्ट्र राज्य आरक्षित पुलिस बल (SRPF और ग्रामीण पुलिस की तीन टुकड़ियां तैनात की गई हैं. इस घटना के बाद फिलहाल गांव में तनावपूर्ण स्थिति बनी हुई है और सुरक्षा के लिहाज से भारी पुलिस बल तैनात किए गए हैं. 

गुरुग्राम में रेप पीड़िता ने किया आत्मदाह का प्रयास, पेट्रोल लेकर कमिश्नर ऑफिस पहुंची युवती



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *