Headlines

यूपी MLC चुनाव मतगणना जारी, मेरठ और बरेली में BJP जीती, वाराणसी में सपा का परचम


उत्तर प्रदेश विधानपरिषद की 11 सीटों पर हुए चुनाव की मतगणना मंगलवार 27 अक्टूबर से जारी है. इनमें स्नातक निर्वाचन क्षेत्र की पाँच और शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र की छह सीटों पर काउंटिंग हो रही है. जिसमें भारतीय जनता पार्टी और समाजवादी पार्टी के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिल रही है. मेरठ और बरेली खंड में बीजेपी जीत गई है जबकि वाराणसी शिक्षक सीट सपा के खाते में गई है. 

यूपी एमएलसी चुनाव की मतगणना के प्रदेश के सात जिलों लखनऊ, वाराणसी, आगरा, मेरठ, झांसी, बरेली और गोरखपुर में केंद्र में बनाए गए हैं. जिसके लिए सुरक्षा के कड़े इंतज़ाम किए गए हैं. मतगणना के बाद आज शाम तक इन सभी सीटों पर चुनाव के नतीजों की तस्वीर साफ़ हो सकती हैं.  वाराणसी शिक्षक सीट पर सपा के लाल बिहारी यादव ने भारतीय जनता पार्टी के डॉक्टर प्रमोद कुमार मिश्रा हराकर जीत हासिल कर ली है. 

यूपी में आ रहा चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’, आंधी-बारिश और बिजली गिरने का ऑरेंज अलर्ट

बरेली में बीजेपी के डॉ हरि सिंह ढिल्लो आगे

वहीं बरेली मुरादाबाद शिक्षक एमएलसी की सीट भारतीय जनता पार्टी के खाते में गई हैं. यहां बीजेपी प्रत्याशी डॉ हरि सिंह ढिल्लों को 21672 वोट मिले जबकि सपा के दानिश अख़्तर को 39996 वोट मिले. वहीं मेरठ-सहारनपुर खंड क्षेत्र की स्नातक सीट पर बीजेपी उम्मीदवार दिनेश गोयल जीत गए हैं. उन्होंने सपा प्रत्याशी प्रमेंद्र सिंह को 12855 वोटों से हरा दिया है. जबकि शिक्षक सीट पर बीजेपी के श्रीचंद शर्मा ने जीत दर्ज की है. 

 

झांसी में सपा प्रत्याशी आगे

झांसी एमएलसी सीट पर सपा उम्मीदवार मानसिंह यादव 4251 वोट से आगे चल रहे हैं. चौथे राउंड में उन्हें 19454 वोट और भाजपा के अशोक कुमार राठौर को 15203 वोट मिले हैं. 

लखनऊ शिक्षक निर्वाचन चुनाव 

लखनऊ शिक्षक एमएलसी सीट पर अभी काउंटिंग जारी है हालांकि बीजेपी के उमेश द्विवेदी की जीत लगभग तय हो गई है. लखनऊ स्नातक एमएलसी सीट के लिए भी काउंटिंग जारी है. अब तक 1000 मतों की गिनती हुई, जिनमें सपा प्रत्याशी कांति सिंह आगे चल रहे हैं. उन्हें 490 वोट मिले जबकि बीजेपी प्रत्याशी अवनीश कुमार को 230 वोट मिले. 

गोरखपुर-फैजाबाद खंड शिक्षक निर्वाचन

गोरखपुर-फैजाबाद खंड शिक्षक निर्वाचन 2026 के दूसरे चक्र की मतगणना पूरी हो गई है. यहां निर्दलीय प्रत्याशी राजीव यादव 33 मत से आगे चल रहे हैं. उन्हें 3753 वोट मिले. बीजेपी के ध्रुव त्रिपाठी को 3610, सपा के डा. संजयन त्रिपाठी को 2741 मत मिले हैं. 

आगरा स्नातक सीट पर अपडेट

आगरा स्नातक सीट पर पहले राउंड की काउंटिंग जारी है. यहां बीजेपी प्रत्याशी डॉ. मानवेंद्र प्रताप सिंह को 5848, सपा उम्मीदवार शशांक यादव उर्फ सीटू को 5134 वोट मिले हैं. जबकि आगरा खण्ड शिक्षक निर्वाचन 2026 की मतगणना में सपा के डॉ. आकाश अग्रवाल को 6701, बीजेपी के हरि किशोर तिवारी को 4013 मत मिले हैं, 

वाराणसी खंड के शिक्षक और स्नातक निर्वाचन के लिए मतगणना जारी हैं यहां  भाजपा के केदारनाथ सिंह और सपा के आशुतोष सिन्हा के बीच मुकाबला हैं. जबकि MLC शिक्षक निर्वाचन सीट पर सपा के लाल बिहारी यादव जीत चुके हैं. 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *