Headlines

Bihar MLC चुनाव: JDU के नीरज कुमार का अनंत सिंह पर तंज, ‘खुद जमानत पर हैं और जमानत जब्त की बात कर रहे’


बिहार विधान परिषद चुनाव परिणाम धीरे-धीरे सामने आने लगे हैं. पटना की स्नातक सीट से नीतीश कुमार के उम्मीदवार नीरज सिंह ने जीत हासिल की है. फिलहाल औपचारिक ऐलान बाकी है. इस बीच नीरज कुमार ने अपनी जीत का आश्वासन देते हुए नीतीश कुमार और निशांत कुमार का धन्यवाद अदा किया और अपनी जीत का श्रेय कार्यकर्ताओं को दिया. वहीं, नीरज कुमार ने निष्कासित विधायक अनंत सिंह पर भी निशाना साधा. उन्होंने कहा, “जो खुद जमानत पर हैं वो जमानत जब्त की बात कर रहे हैं.” इतना ही नहीं, नीरज ने अनंत सिंह की ही जुबान में कहा, “ए गुंजन मिठाईया ले जाओ.”

नीरज कुमार ने इस जीत को कार्यकर्ताओं का मान सम्मान और एनडीए की जीत बताया. वहीं, नीरज के समर्थकों ने उनका जोरदार स्वागत भी किया. विरोधियों पर तंज कसते हुए नीरज बोले, “जो मिठाई विरोधियों ने बनाई थई उनमें नमक था.” इसी के साथ उन्होंने एनडीए के सभी घटक दलों का धन्यवाद किया. 

यह भी पढ़ें: Bihar MLC Election Results: एमएलसी चुनाव में किसने मारी बाजी? पटना से दरभंगा तक जानें पूरा अपडेट

नीरज कुमार का चौथा चुनाव

जानकारी के लिए बता दें कि पटना ग्रेजुएट एमएलसी सीट हॉट सीट मानी जाती है. इस सीट पर प्रथम वरीयता में जेडीयू उम्मीदवार नीरज कुमार 2200 से ज्यादा वोटों से आगे चल रहे थे. इस दौरान उन्होंने भरोसा जताया था कि चुनाव आयोग की तय प्रक्रिया के अनुसार दूसरी प्राथमिकता (सेकंड प्रेफरेंस) के वोटों की गिनती में भी वो आगे ही रहेंगे. नीरज कुमार ने कहा, “यह मेरा चौथा चुनाव था, इसलिए जाहिर है कि कई चुनौतियां भी थीं. इन चुनौतियों के बावजूद, पार्टी कार्यकर्ताओं के प्यार और समर्पण के लिए धन्यवाद.”

‘ईर्ष्या का पात्र बनूंगा, दया का नहीं’- नीरज कुमार

नीरज कुमार ने कहा, “नीतीश कुमार का आशीर्वाद और सम्राट-निशांत की जोड़ी ने एक नई विवरचना को तोड़ा है. इसके लिए नेतृत्व के प्रति आभार.” जीत के बाद नीरज कुमार ने कहा, “मनुष्य को ईर्ष्या का पात्र बनना चाहिए, दया का पात्र नहीं. मैं गरीब परिवार में पैदा हुआ हूं. न मेरे पास धनबल है न ही बाहुबल, लेकिन कार्यकर्ता बल हमसे ज्यादा किसी के पास नहीं.”

यह भी पढ़ें: कौन हैं राहुल राज? NDA के बागी, आनंद मोहन का समर्थन, सारण से निर्दलीय जीते



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *