Headlines

Punjab: सुबह ड्यूटी पर निकला युवक फिर नहीं लौटा… चंडीगढ़ के जंगल में मिली 27 साल के युवक की लाश


Manimajra Dead Body Case: पंजाब के चंडीगढ़ के मनीमाजरा के जंगली क्षेत्र से नगर निगम के एक कर्मचारी का शव बरामद होने से इलाके में हलचल हो गई. मृतक की पहचान कृष्ण कुमार के रूप में हुई है, जिसकी उम्र 27 साल है. बताया जा रहा है कि मृतक मनीमाजरा इलाके का रहने वाला था और नगर निगम में एक ट्यूबवेल ऑपरेटर के पद पर कार्यरत था. 

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और फॉरेंसिक टीम तुरंत मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी. शुरुआती जांच में मृतक के शरीर पर, खासकर पीठ पर चोट के निशान मिले हैं, जिसके कारण मामला और भी संदिग्ध हो गया है.

जंगल में शव मिलने से फैली दहशत 

पुलिस को सूचना मिलने पर मनीमाजरा पुलिस स्टेशन के इंचार्ज इंस्पेक्टर मनजिंदर सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे. इसके बाद फोरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल का मुआयना किया और जरूरी सबूत इकट्ठा किए. 

ये भी पढ़ें: पंजाब विधानसभा में राघव चड्ढा का जिक्र कर CM भगवंत मान का निशाना, ‘चाय और समोसे का…’

मोबाइल और संपर्कों की जांच में जुटी पुलिस

इस घटना के बाद पुलिस आसपास के इलाके की जांच कर रही है. हालांकि, मृतक के मोबाइल फोन की भी जांच की जा रही है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि उसने आखिरी बार किससे बात की थी और किन परिस्थितियों में वह जंगली क्षेत्र तक पहुंचा. इसके साथ ही पारिवारिक सदस्यों और सहकर्मियों से भी पूछताछ की जा रही है, ताकि किसी भी संभावित टकराव या दुश्मनी का पता लगाया जा सके. 

ड्यूटी के बाद रहस्यमय हालात में मौत

पुलिस ने जंगल क्षेत्र के प्रवेश स्थानों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगालनी शुरू कर दी है. जांच में यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि कृष्ण कुमार अकेला जंगल में गया था या उसके साथ कोई और व्यक्ति भी था.

जानकारी के अनुसार, कृष्ण कुमार सुबह ड्यूटी के लिए घर से निकला था, लेकिन बाद में जंगल से उनका शव बरामद हुआ. फिलहाल पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि ड्यूटी के दौरान वह किन-किन के संपर्क में आया था.

ये भी पढ़ें: पंजाब विधानसभा में AAP के 94 विधायक, वोट 88 ने किया, बाकी 6 MLA कहां? जानें- यहां



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *