Woman Murder Haryana: हरियाणा के फरीदाबाद में पश्चिम बंगाल की रहने वाली 44 साल की महिला फिरोजा उर्फ आरती की हत्या की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है. जांच में सामने आया है कि यह घटना पैसों को लेकर हुए बहस के बाद हुई, जिसमें आरोपी वीरू ने गुस्से में आकर महिला की हत्या कर दी.
पुलिस के मुताबिक 21 अप्रैल की रात को फिरोजा और वीरू साथ थे. दोनों बल्लभगढ़ की सब्जी मंडी के पास गए, जहां उन्होंने एक साथ शराब पी. इसके बाद दोनों के बीच शारीरिक संबंध भी बने. थोड़ी देर बाद फिरोजा ने वीरू से पैसे मांगे, लेकिन वीरू ने पैसे देने से इनकार कर दिया और दोबारा शारीरिक संबंध बनाने की बात कही. जब फिरोजा ने इनकार कर दिया तो वीरू गुस्से में आ गया और दोनों के बीच बहस शुरू हो गई.
पैसों के विवाद में बेरहमी से हत्या
बहस के दौरान वीरू ने गुस्से में अपने पास में पड़ी एक ईंट उठाई और फिरोजा पर जोरदार वार किया. उसने फिरोजा के सिर, छाती और गुप्त अंगों पर कई बार वार किया, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई. इस घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी वीरू कुछ देर तक वहीं बैठ शराब पिता रहा और फिर घर चला गया.
अगले दिन वह बिल्कुल नॉर्मल तरीके से अपनी कामों में व्यस्त हो गया. पुलिस जांच में यह भी सामने आया कि 22 अप्रैल को वीरू अपने घर पर ही था. वह सुबह नहाके, नाश्ता करके रोज की तरह कंपनी में काम पर चला गया. वीरू किसी को बताए बिना डेली कंपनी जाता रहा जब तक उसे पुलिस ने गिरफ्तार नहीं कर लिया. घर या उसके पड़ोस में किसी को भी इस बात का कोई अंदाजा नहीं था कि उसने हत्या की है.
ये भी पढ़ें: गुरुग्राम: घर में महिला और चार बच्चों के शव मिलने से हड़कंप, पति पर परिवार की हत्या का शक
CCTV फुटेज में खुला राज
पुलिस ने सब्जी मंडी में लगे सीसीटीवी फुटेज की जांच शुरू कर दी. पुलिस ने बाजार की ओर जाने वाली कई सड़कों से फुटेज की जांच की, जहां फिरोजा वीरू के साथ घूमती दिखाई दी. फुटेज के आधार पर, उन्होंने आसपास के लोगों से पूछताछ शुरू कर दी.
आखिरकार 1 मई की सुबह फरीदाबाद क्राइम ब्रांच की टीम ने वीरू को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया. पुलिस अब भी यह भी जांच कर रही है कि इस मामले में अन्य लोगों की भी जांच कर रही है.
25 साल से फरीदाबाद में रह रही थी महिला
फिरोजा पिछले करीब 25 सालों से फरीदाबाद में रह रही थी. साल 2000 में उसने बुलंदशहर के रहने वाले मुकेश से कोर्ट मैरिज की थी, लेकिन करीब 14-15 साल बाद वे दोनों अलग हो गए. इसके बाद वह सनी नाम के एक युवक से मिली और उसके साथ रहने लगी. कुछ समय बाद सनी की भी मौत हो गई.
मृतक भाइयों की पत्नी के साथ अफेयर
इसके बाद वह सनी के भाई राकेश के संपर्क में आई. हालांकि, कुछ समय बाद राकेश की भी बीमारी के कारण मौत हो गई. इसके बाद फिरोजा का संपर्क सनी और राकेश के भाई वीरू से हुआ. फिरोजा और वीरू चार सालों से रिलेशनशिप में थे.
बताया जा रहा है कि वीरू को एनडीपीएस एक्ट (ड्रग-संबंधी आरोपों) के तहत जेल भेजा गया था और वह सिर्फ दो महीने पहले ही जेल से रिहा हुआ था. फिलहाल पुलिस इस पूरे मामले की गहराई से जांच कर रही है और आरोपी से पूछताछ जारी है.
