Headlines

MI VS LSG: मुंबई इंडियंस बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स मैच आज, हारते ही टीम हो जाएगी खिताबी दौर से बाहर


IPL 2026: इस मैच में यह तय हो जाएगा कि कौन सी टीम आईपीएल के इस सीजन की रेस से बाहर हो जाएगी. आईपीएल में अबतक 46 मैच खेले जा चुके हैं. 4 मई,2026 को 47वां मुकाबला लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) और मुंबई इंडियंस (MI) के बीच वानखेडे़ स्टेडियम में खेला जाएगा. यह मुकाबला अंकतालिका में सबसे निचले पायदान पर मौजूद टीमों के बीच है.

आईपीएल 2026 में लखनऊ सुपर जायंट्स 8 में से 6 मुकाबले में हार चुकी है और पॉइंट्स टेबल में 10वें स्थान पर मौजूद है. वहीं मुंबई इंडियंस की टीम भी 9 मैचों में 7 मैच हारकर पॉइंट टेबल में 9वें स्थान पर है. दोनों टीमों के लिए यह बेहद ही संघरशील मुकबला होगा. आज का यह मुकाबला दोनों ही टीमों के लिए अपनी खोई हुई लय वापस पाने का एक बड़ा मौका है.

ऋषभ पंत की कप्तानी में एलएसजी टीम को मुख्य रूप से बल्लेबाजी में असफलता का सामना करना पड़ रहा है. जबकि उनके गेंदबाजों ने सराहनीय प्रयास किए हैं. अपने पिछले मुकाबले में, मोहसिन खान की शानदार गेंदबाजी बेकार चली गई. मुंबई इंडियंस कि पिछली हार चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ खेलते हुए 8 विकेट से हुई थी. 

मुंबई इंडियंस की हार कि वजह 

मुंबई का पाशा जसप्रीत बुमराह, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा और कप्तान हार्दिक पंड्या जैसे प्रमुख खिलाड़ियों के लगातार बदलते प्रदर्शन के कारण प्रभावित हुआ है. हार्दिक की कप्तानी पर भी अब सवाल किए जा रहे हैं. हैमस्ट्रिंग की चोट के कारण रोहित शर्मा की गैरमौजूदगी से टीम कमजोर पड़ती नजर आ रही है, जिससे अब टीम के पास आगे बढ़ने के लिए गलतियों की गुंजाइश बहुत कम बची है.

यह भी पढ़ें- जेमी ओवरटन के जुड़वा भाई के बारे में जानते हैं आप? दोनों हैं फास्ट बॉलिंग ऑलराउंडर

हालांकि, अगर आंकड़ों की बात करें तो लखनऊ का रिकॉर्ड काफी अच्छा रहा है. दोनों टीमों के बीच आईपीएल इतिहास में अब तक कुल 8 मैच खेले गए हैं, जिनमें से 6 मैच एलएसजी ने जीते हैं. इस रिकॉर्ड में वानखेड़े स्टेडियम में मिली दो जीत भी शामिल हैं.

मैच के लिए दोनों टीमों की स्क्वाड

मुंबई इंडियंस की टीम- हार्दिक पंड्या (कप्तान), रोहित शर्मा, सूर्यकुमार यादव, रॉबिन मिंज, रयान रिकेल्टन (विकेटकीपर), श्रीजीत कृष्णन (विकेटकीपर), बेवोन जैकब्स, तिलक वर्मा, नमन धीर, विल जैक्स, केशव महाराज, राज अंगद बावा, विग्नेश पुथुर, कॉर्बिन बॉश, ट्रेंट बोल्ट, कर्ण शर्मा, दीपक चाहर, अश्विनी कुमार, रीस टॉपले, वीएस पेनमेत्सा, अर्जुन तेंदुलकर, मुजीब उर रहमान, जसप्रीत बुमराह.

यह भी पढ़ें- राजस्थान रॉयल्स टीम के नए मालिक, इस परिवार के पास 75% हिस्सेदारी; जानें कितनी है कुल कीमत

लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम- ऋषभ पंत (कप्तान/विकेटकीपर), एडेन मार्करम, हिम्मत सिंह, मैथ्यू ब्रीत्जके, मुकुल चौधरी, अक्षत रघुवंशी, जोश इंग्लिस, मिशेल मार्श, अब्दुल समद, शाहबाज अहमद, अर्शिन कुलकर्णी, वानिंदु हसरंगा, आयुष बडोनी, मोहम्मद शमी, अवेश खान, एम. सिद्धार्थ, दिग्वेश सिंह, आकाश सिंह, प्रिंस यादव, अर्जुन तेंदुलकर, एनरिक नॉर्त्जे, नमन तिवारी, मयंक यादव और मोहसिन खान.

 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *