महाराष्ट्र की राहुरी विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव के नतीजे आज घोषित होंगे. सभी की निगाहें इस सीट पर टिकी हुई है. एनसीपी (शरद पवार) की ओर से गोविंद मोकाटे राहुरी विधानसभा सीट के लिए पार्टी के उम्मीदवार हैं. राहुरी विधानसभा उपचुनाव के लिए भी मतगणना की सभी तैयारियां चुनाव अधिकारियों ने पूरी कर ली हैं. यहां कुल 27 राउंड में वोटों की काउंटिंग की जाएगी.
सुबह 9 बजे पहला रुझान आने की संभावना है, जबकि दोपहर तक तस्वीर साफ हो जाएगी. इस चुनाव में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरद पवार गुट) के उम्मीदवार गोविंद मोकाटे मजबूत स्थिति में दिख रहे है. वहीं, बीजेपी उम्मीदवार अक्षय कर्डिले ने भी अपनी जीत के दावे के साथ पहले ही बैनर चिपका दिए हैं. इसके अलावा वंचित बहुजन आघाड़ी के संतोष चोलके और शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे गुट) के बागी उम्मीदवार रावसाहेब खेवरे भी मुकाबले को दिलचस्प बना रहे हैं.
शिवाजी कर्डिले के निधन के बाद हो रहा है उपचुनाव
यह उपचुनाव दिवंगत शिवाजी कर्डिले के निधन के बाद हो रहा है. बीजेपी ने उनके बेटे अक्षय कर्डिले को उम्मीदवार बनाया है. इस चुनाव की सबसे बड़ी खासियत यह रही कि कर्डिले के पारंपरिक प्रतिद्वंदी, पिछले तीन चुनावों में उनके खिलाफ लड़ने वाले पराजक्त तणपुरे ने ऐन वक्त पर अपना नाम वापस ले लिया. उनके इस फैसले ने मुकाबले की दिशा बदल दी.
अहिल्यनगर की राहुरी विधानसभा सीट पर 23 अप्रैल को वोटिंग हुई थी. इस बार करीब 55.31 प्रतिशत लोगों ने उपचुनाव में अपने मत का इस्तेमाल किया. राहुरी में बीजेपी और एनसीपी एसपी की सामने से लड़ाई देखी जा रही है. दोनों ही पार्टी के नेताओं ने अपनी-अपनी जीत के दावे कर दिए हैं. इस सीट पर आज सोमवार (4 मई) को नतीजे आएंगे.
किसके सिर सजेगा जीत का ताज?
हलांकि इस बार जीत का ताज किसके सिर पर सजेगा? यह तस्वीर शाम तक पूरी तरह साफ हो जाएगी. यहां शांतिपूर्ण ढंग से मतदान प्रक्रिया पूरी करने के बाद प्रशासन कड़े सुरक्षा इंतजाम के बीच मतगणना प्रक्रिया पर भी नजर बनाए हुए हैं. 2024 के विधानसभा चुनावों में यहां बीजेपी के विधायक शिवाजी कर्डिले ने जीत दर्ज की थी.
शिवाजी कर्डिले को 1 लाख 35 हजार 859 वोट मिले थे, जबकि एनसीपी के प्रजक्त प्रसादराव तनपुरे को 1 लाख 1 हजार 372 वोट मिले थे. कर्डिले ने इस चुनाव में 34 हजार 487 के अंतर से एनसीपी उम्मीदवार को हराया था. बीजेपी को साल 2024 के चुनाव में महाराष्ट्र के अंदर 132 सीटों पर जीत हासिल की थी. शिवसेना एकनाथ शिंदे को 52, एनसीपी अजित गुट ने 41 सीटों पर अपनी पकड़ बनाई थी.
बारामती उपचुनाव नतीजों पर सबकी नजर, सुनेत्रा पवार के लिए आज बड़ा दिन, 8 बजे से मतगणना
