Headlines

Bhabanipur Result 2026: ममता बनर्जी ने लगाया पीटने का आरोप, अखिलेश यादव बोले, ‘सब जानते हैं क्या हुआ है…’


पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने आरोप लगाया कि उन्हें पीटा गया. उन्होंने आरोप लगाया कि CAPF के लोगों ने उन्हें मारा है. सखावत मेमोरियल काउंटिंग हॉल के बाहर मीडिया से बातचीत में उन्होंने ये आरोप लगाया. ममता बनर्जी के बयान का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है. इस पर सपा चीफ अखिलेश यादव ने कहा कि ये देश की राजनीतिक इतिहास का घनघोर काला दिन है.

‘पूरा देश आक्रोशित और लोकतंत्र व्यथित’

ममता बनर्जी का वीडियो शेयर करते हुए अखिलेश यादव ने अपने एक्स पोस्ट में कहा, “अब क्या सत्ताधारी राजनीति को पाताल से भी नीचे ले जाएंगे. देश के राजनीतिक इतिहास का ये एक घनघोर ‘काला दिन’ है. आज पूरा देश आक्रोशित है और लोकतंत्र व्यथित.”

‘घोर, घोर, घोर निंदनीय!’

सपा चीफ ने आगे कहा, “चुनावी व्यवस्था के नाम पर केंद्रीय बलों का जो दुरुपयोग मतगणना में आज बंगाल में हुआ है, ठीक वैसा ही घपला 2022 के यूपी विधानसभा चुनाव में अधिकांश जगह किया गया था, जिसकी साक्षात गवाह कन्नौज की विधानसभाएं थीं. फिर इसी निंदनीय मॉडल को फ़र्रुख़ाबाद के 2024 लोकसभा चुनाव में दोहराया गया था. सब जानते हैं क्या हुआ है और सच क्या है और जनमत की खुली लूट कैसे हुई है. घोर, घोर, घोर निंदनीय!!!”

यूपी में नई ट्रांसफर नीति को योगी कैबिनेट की मंजूरी, इस दिन से पूरे प्रदेश में होगी लागू

संजय सिंह ने भी बीजेपी पर साधा निशाना

आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने भी बीजेपी पर निशाना साधा. एक्स पोस्ट में संजय सिंह ने कहा, “ये क्या हो रहा है इस देश में? ममता बनर्जी अभी भी बंगाल की मुख्यमंत्री हैं उनके ऊपर हमला हो रहा है, लात मारी जा रही है. मुझे लगता है BJP के ख़िलाफ़ पूरे देश में सड़क का संघर्ष तेज करना होगा. BJP की गुंडागर्दी का जवाब देना होगा. चुनाव हारने का ये मतलब नहीं की जीतने वाला हिंसा करे.”

ममता बनर्जी हार गईं खुद की सीट

भवानीपुर सीट से ममता बनर्जी चुनाव हार गईं. उन्हें इस सीट से बीजेपी के सुभेंदु अधिकारी ने 15105 के वोटों के बड़े अंतर से हराया. अधिकारी को कुल 73917 वोट मिले. वहीं ममता बनर्जी को 58812 वोट मिले. सुभेंदु अधिकारी ने दो सीट से चुनाव लड़ा. नंदीग्राम सीट से भी वो चुनाव जीत गए. नंदीग्राम सीट पर उन्होंने टीएमसी के उम्मीदवार पबीत्र कर को 9665 वोटों से हराया. अधिकारी को यहां कुल 127301 वोट मिले, वहीं पबीत्र कर को 117636 वोट मिले. 2021 के विधानसभा चुनाव में सुभेंद्र ने ममता को नंदीग्राम से हराया था.

बंगाल में ढहा TMC का किला तो यूपी में जश्न, कैबिनेट मीटिंग CM योगी ने मंत्रियों को खिलाई मिठाई





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *