Headlines

Aaj ka Dhanu Rashifal 29 April 2026: नौकरी में मिल सकती है नई जिम्मेदारी, बिजनेस में उतार-चढ़ाव, विरोधियों से रहें सतर्क


Aaj ka Dhanu Rashifal 29 April 2026: बुधवार के दिन वैशाख शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि शाम 07:52 तक रहेगी, इसके बाद चतुर्दशी तिथि का आरंभ होगा. आज पूरे दिन हस्त नक्षत्र का प्रभाव बना रहेगा. ग्रहों की स्थिति से वाशि योग, आनन्दादि योग, सुनफा योग, हर्षण योग और सर्वार्थसिद्धि योग बन रहे हैं, जो आपके लिए मिलेजुले परिणाम लेकर आएंगे.

चन्द्रमा 10वें भाव में स्थित रहेंगे, जिससे करियर पर खास फोकस रहेगा, लेकिन विरोधियों से सतर्क रहने की जरूरत है. शुभ कार्यों के लिए सुबह 07:00 से 09:00 बजे तक लाभ-अमृत चौघड़िया और शाम 05:15 से 06:15 बजे तक लाभ चौघड़िया रहेगा. वहीं दोपहर 12:00 से 01:30 बजे तक राहुकाल रहेगा, इस दौरान महत्वपूर्ण कार्य टालना बेहतर रहेगा. उत्तर दिशा की यात्रा आपके लिए लाभकारी रहेगी.

व्यापार और धन (Business & Finance Rashifal):
बिजनेस में आज स्थिरता की उम्मीद मत रखो उतार-चढ़ाव रहेगा. पार्टनरशिप बिजनेस में चीजें सामान्य रहेंगी, लेकिन ग्रोथ तभी आएगी जब आप खुद को अपडेट रखेंगे और कस्टमर की डिमांड समझेंगे. यह समय आक्रामक फैसले लेने का नहीं है, बल्कि शांत रहकर स्थिति संभालने का है. जल्दबाजी में लिया गया निर्णय नुकसान दे सकता है.

EMI और Loan ने बढ़ाई टेंशन? मंगलवार को किया यह 1 उपाय दिला सकता है कर्ज से राहत

नौकरी और करियर (Job & Career Rashifal):
वर्कप्लेस पर आज का दिन मजबूत है आपकी वजह से सीनियर्स के साथ मीटिंग के अच्छे रिजल्ट मिल सकते हैं. नई जिम्मेदारियां मिलने के योग हैं, जो आपकी ग्रोथ का संकेत है. लेकिन एक चेतावनी कोई आपके खिलाफ षड्यंत्र भी कर सकता है, इसलिए आंख बंद करके किसी पर भरोसा करना गलत होगा.

शिक्षा और छात्र (Education & Student Rashifal):
कॉम्पिटिटिव स्टूडेंट्स अपने रिजल्ट को लेकर इंतजार में रहेंगे. लेकिन सिर्फ इंतजार करने से कुछ नहीं बदलेगा अगले स्टेप की तैयारी अभी से शुरू करनी होगी.

प्रेम और परिवार (Love & Family Rashifal):
आज आपका फोकस परिवार और लाइफ पार्टनर पर रहेगा. रिश्तों में समय देना जरूरी है और यही आज आपको मानसिक शांति देगा. विवाह योग्य लोगों के लिए अच्छा समाचार मिल सकता है, जिससे परिवार में खुशी का माहौल बनेगा.

स्वास्थ्य (Health Rashifal):
सेहत के मामले में दिन आपके पक्ष में रहेगा कोई बड़ी समस्या के संकेत नहीं हैं. लेकिन इसका मतलब यह नहीं कि आप लापरवाह हो जाएं. फिटनेस को बनाए रखना जरूरी है.

भाग्यशाली अंक: 5
भाग्यशाली रंग: सिल्वर
अशुभ अंक: 4

आज का उपाय:
आज भगवान शिव को जल अर्पित करें और अपने कार्यों में सतर्कता बनाए रखें. साथ ही किसी पर भी आँख बंद करके भरोसा करने से बचें.

Office Astrology: शनि की नजर से नहीं बचेंगे आप, कर्म के अनुसार ऑफिस में मिलेगा प्रमोशन और पैसा

FAQs

  1. क्या आज करियर में ग्रोथ मिलेगी?
    हाँ, नई जिम्मेदारियां और अच्छे परिणाम मिलने के योग हैं.
  2. बिजनेस में क्या सावधानी रखें?
    जल्दबाजी में निर्णय न लें और कस्टमर की जरूरतों के अनुसार खुद को अपडेट करें.
  3. क्या विवाह के योग बन रहे हैं?
    हाँ, विवाह योग्य लोगों को शुभ समाचार मिल सकता है.

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *