Headlines

Aaj Ka Panchang 28 April 2026: आज भौम प्रदोष व्रत में त्रिपुष्कर योग, जानें पूजा मुहूर्त, राशिफल और पूरा पंचांग


Hindi Panchang, 28 अप्रैल 2026: वैशाख माह के शुक्ल पक्ष का भौम प्रदोष व्रत और मंगलवार है. बजरंगबली की पूजा के अलावा शिव कृपा पाने का खास संयोग बना है. आज परशुराम द्वादशी भी है. प्रदोष व्रत के दिन शाम को शिव जी का अभिषेक मनोकामनाओं को सिद्ध करने वाला माना जाता है. 

आज का व्रत

भौम प्रदोष व्रत विशेष रूप से कर्ज मुक्ति, रोग निवारण और शत्रु बाधा दूर करने के लिए अत्यंत फलदायी माना गया है. इसके शुभ फल की प्राप्ति के लिए शिवलिंग पर एक मुट्ठी चावल और जल से अभिषेक करें और शुभ चीजों का दान करें. 

28 अप्रैल का पंचांग 2026 (Hindi Panchang 28 April 2026)

तिथि

द्वादशी (28 अप्रैल 2026, शाम 6.15 – 29 अप्रैल 2026, शाम 6.51)

वार मंगलवार
नक्षत्र उत्तराफाल्गुनी
योग व्याघात, त्रिपुष्कर योग
सूर्योदय सुबह 6.01
सूर्यास्त
शाम 6.44
चंद्रोदय
शाम 4.04
चंद्रोस्त
सुबह 4.00, 29 अप्रैल
चंद्र राशि
कन्या
  • चौघड़िया मुहूर्त
सुबह का चौघड़िया
शुभ सुबह 09.01 – दोपहर 1.58
शाम का चौघड़िया
लाभ रात 8.15 – रात 9.36
  • राहुकाल और अशुभ समय (Aaj Ka Rahu kaal)
राहुकाल (इसमें शुभ कार्य न करें) दोपहर 3.37 – शाम 5.16
यमगण्ड काल सुबह 9.00 – सुबह 10.40
गुलिक काल
दोपहर 12.19 – दोपहर 1.58
  • ग्रहों की स्थिति (Grah Gochar 28 April 2026)
सूर्य मेष
चंद्रमा कन्या
मंगल मीन
बुध मीन
गुरु मिथुन
शुक्र वृषभ
शनि मीन
राहु कुंभ
केतु सिंह

28 अप्रैल 2026 का राशिफल

ये राशिफल पाल बालाजी ज्योतिष संस्थान जयपुर जोधपुर के निदेशक ज्योतिषाचार्य डा. अनीष व्यास के अनुसार है.

मेष राशि (Aries)
आज सकारात्मक दिन है, दोपहर बाद शुभ समाचार से आत्मविश्वास बढ़ेगा और अवसर मिलेंगे. छिपे विरोधियों से सतर्क रहें और समझदारी से काम लें.

वृष राशि (Taurus)
दिन अनुकूल रहेगा, परिवार के साथ समय बिताने से मानसिक शांति मिलेगी. सोच में बदलाव से आगे बढ़ने के नए रास्ते मिलेंगे.

मिथुन राशि (Gemini)
आज का दिन अच्छा है, नेटवर्किंग बढ़ेगी और लोग आपके काम की सराहना करेंगे. फैसलों में जल्दबाजी से बचें और सोच-समझकर आगे बढ़ें.

कर्क राशि (Cancer)
दिन सकारात्मक रहेगा, दोस्तों और परिवार के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा. दूसरों की मदद करते समय अपनी जरूरतों का भी ध्यान रखें.

सिंह राशि (Leo)
नई ऊर्जा और आत्मविश्वास के साथ दिन बेहतर रहेगा, नए विचार लाभ देंगे. व्यापार में विस्तार और सफलता के योग बन रहे हैं.

कन्या राशि (Virgo)
आज स्थिरता और प्रगति का दिन है, धैर्य से काम करने पर अच्छे परिणाम मिलेंगे. प्रोफेशनल फील्ड में नए अवसर मिल सकते हैं.

तुला राशि (Libra)
दिन संतुलित रहेगा, परिवार से चर्चा से सही दिशा मिलेगी. नए अवसर मिलेंगे, लेकिन रिश्तों में मर्यादा बनाए रखें.

वृश्चिक राशि (Scorpio)
भाग्य का साथ मिलेगा, सोच-समझकर लिए गए फैसले लाभ देंगे. सरकारी कार्यों में सफलता और बदलाव से फायदा होगा.

धनु राशि (Sagittarius)
लाभ और सकारात्मकता से भरा दिन रहेगा, नए लोगों से मुलाकात फायदेमंद होगी. करियर में आगे बढ़ने के अच्छे अवसर मिलेंगे.

मकर राशि (Capricorn)
मेहनत का फल मिलेगा, थोड़ी मेहनत के बाद सफलता मिलेगी. जीवनसाथी का सहयोग आर्थिक और मानसिक मजबूती देगा.

कुंभ राशि (Aquarius)
मिश्रित लेकिन अच्छा दिन है, पुराने लोगों से मुलाकात खुशी देगी. प्रॉपर्टी से जुड़े मामलों में लाभ मिल सकता है.

मीन राशि (Pisces)
नई संभावनाएं सामने आएंगी, करियर में अच्छी खबर मिल सकती है. परिवार और जीवनसाथी के साथ समय अच्छा बीतेगा.

आज का उपाय 

शिव चालीसा का पाठ करें, और महादेव पर तीन पत्तियों वाला बेलपत्र अर्पित करें.

आज का लकी कलर 

नारंगी, हरा रंग शुभ है.

HemKund Sahib Yatra 2026 Date: हेमकुंड साहिब यात्रा कब शुरू होगी ? जानें क्या है इसका इतिहास, महत्व

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें. 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *