Headlines

Aaj ka Tula Rashifal 6 June 2026: तुला राशि दफ्तर में ओवर एक्सपेक्टेशन रखने से बचें कर्मचारी, कठिन समय में एकाग्रता बनाए रखना है जरूरी


Aaj ka Tula Rashifal 6 June 2026: द्वितीय ज्येष्ठ कृष्ण पक्ष षष्ठी तिथि रहेगी. आज सुबह 06:03 तक श्रवण नक्षत्र फिर धनिष्ठा नक्षत्र रहेगा. 

आज ग्रहों से बनने वाले वाशि योग, आनन्दादि योग, सुनफा योग, लक्ष्मीनारायण योग, शंख योग, सर्वार्थ सिद्धि योग, ऐन्द्र योग का साथ मिलेगा. 

चन्द्रमा शाम 07:04 के बाद कुंभ राशि में रहेंगे. शुभ समय: दोपहर 12:15 से 01:30 बजे तक अभिजीत मुहूर्त एवं दोपहर 02:30 से 03:30 बजे तक लाभ-अमृत का चौघड़िया रहेगा. राहुकाल: सुबह 09:00 से 10:30 बजे तक रहेगा. आज आप पूर्व दिशा की तरफ यात्रा करें शुभ रहेगा.

व्यापार और धन राशिफल (Business & Finance Horoscope)
व्यापारिक दृष्टिकोण से आज का दिन बेहद सतर्क रहने और स्टॉक को व्यवस्थित रखने का है. ग्रहों की स्थिति को देखते हुए बिजनेसमैन को बाजार में अपना ‘स्टॉक मेंटेन’ करना बहुत जरूरी है, क्योंकि अचानक डिमांड बढ़ने पर ग्राहकों को खाली हाथ लौटना पड़ सकता है. आज व्यापार में कुछ मामूली लॉस (घाटा) होने की आशंका है, इसलिए धैर्य रखते हुए निरंतर मेहनत करते रहिए, समय जल्द ही आपके पक्ष में आएगा.

नौकरी और कार्यक्षेत्र राशिफल (Job & Career Horoscope)
नौकरीपेशा जातकों के लिए शनिवार का दिन काम पर फोकस बढ़ाने और महत्वाकांक्षाओं को सीमित रखने का संकेत दे रहा है. वर्कप्लेस पर आप सीनियर्स और प्रोजेक्ट से नॉर्मल एक्सपेक्टेशंस (उम्मीदें) तो रखें, लेकिन ‘ओवर एक्सपेक्टेशन’ रखने से पूरी तरह बचें; क्योंकि हमेशा अति ही नुकसानदेह साबित होती है. यह समय थोड़ा कठिन और चुनौतीपूर्ण है, इसलिए कार्यक्षेत्र पर एकाग्रता बनाए रखने की पूरी कोशिश करें; हालांकि आपका प्रॉपर मैनेजमेंट आपको बड़ी सफलता दिला सकता है.

शिक्षा और शिक्षार्थी राशिफल (Education & Student Horoscope)
विद्यार्थियों और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए आज का दिन मानसिक तनाव से खुद को बचाने का रहेगा. चौथा चंद्रमा एकाग्रता भंग कर सकता है. दूर-दराज के क्षेत्रों में रहने वाले कॉम्पिटिटिव स्टूडेंट्स आज मोबाइल या इंटरनेट पर ऑनलाइन स्टडी मटेरियल (पढ़ाई की सामग्री) को अच्छी तरीके से समझ नहीं पाने के कारण थोड़े तनाव और चिंता में नजर आएंगे.

प्रेम और परिवार राशिफल (Love & Family Horoscope)
पारिवारिक और निजी जीवन के लिहाज से आज का दिन बजट संतुलित रखने का संकेत दे रहा है. चौथे चंद्रमा के प्रभाव से आज घरेलू मोर्चे पर कुछ अनचाहे और फालतू खर्चे अचानक आ सकते हैं; इसलिए पूरी तरह सोच-समझकर ही धन का व्यय करें, कम जरूरी कामों को अभी रोक देना ही समझदारी होगी. वैवाहिक जीवन सामान्य रूप से चलता रहेगा.

सेहत राशिफल (Health Horoscope)
स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से आज काम के दबाव और फाइनेंशियल अनस्टेबिलिटी (आर्थिक असुरक्षा) के कारण सिरदर्द या मानसिक अशांति रह सकती है. खुद को स्वस्थ रखने के लिए फालतू की चिंताओं से दूर रहें और रात को समय पर भरपूर नींद लें.

भाग्यशाली रंग: सिल्वर
भाग्यशाली अंक: 1
अशुभ अंक: 3
आज का विशेष उपाय: आज शनिवार के दिन शनिदेव के कष्टों से मुक्ति और पारिवारिक सुख के लिए शाम के समय पीपल के वृक्ष के नीचे चौमुखा (चार बत्तियों वाला) मिट्टी का दीपक सरसों का तेल डालकर जलाएं.

यह भी पढ़े- Gems Astrology: नौकरी और बिजनेस में तरक्की के लिए कौन-सा रत्न है शुभ? ज्योतिष में करियर अनुसार रत्न चयन की पूरी जानकारी

यह भी पढ़े- Beej Mantras: बीमारियों से राहत की कामना के लिए कौन-से बीज मंत्र जपे जाते हैं?

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *