Headlines

Aligarh News: 20 साल बाद जेल से छूटा पति, पत्नी को ससुराल ले जाने के बहाने खेत में मारी गोली, फरार


उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जनपद के थाना जवा क्षेत्र के गांव सिया रफीपुर से एक सनसनीखेज खबर निकलकर सामने आई है. यहां शादी के करीब 20 साल बाद जेल से छूट कर  जमानत पर आए आरोपी पति दिनेश ने मायके में रह रही अपनी पत्नी रूपवती को ससुराल ले जाने के बहाने खेतों में ले जाकर गोली मारकर हत्या कर दी. गोली चलने की आवाज सुनते ही  ग्रामीण मौके पर पहुंचते उससे पहले ही आरोपी पति अपनी पत्नी की हत्या करने के बाद फरार हो गया. 

घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई और सूचना पुलिस को दी. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक महिला के शव कों पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. पुलिस पत्नी की हत्या करने के बाद मौके से फरार हुए आरोपी पति की तलाश में जुट गई है.

 क्या है पूरा मामला ?

जानकारी के अनुसार पति द्वारा पत्नी की हत्या किए जाने का पूरा मामला रफीपुर सिया गांव का है. मृतक महिला के परिजन दीपक की माने तो उनका कहना है कि आरोपी दिनेश पर हत्या चोरी और लूटपाट के करीब 20 से ज्यादा आपराधिक मुकदमे दर्ज है. जिसके चलते आरोपी शादी के बाद से ही जेल में बंद था. जो कि जमानत होने के चलते जेल से छूटने के बाद बाहर निकला था.

यह भी पढ़ें: टिन्नू यादव से थी अखिलेश यादव की बातचीत? सपा चीफ ने साफ की तस्वीर, कहा- पूरी सरकार नशे में

आरोप है कि आरोपी पति दिनेश 5 जुलाई 2026 की शाम अपने ससुराल पहुंचा था और अपनी पत्नी को अपने गांव ले जाने की जिद करने लगा. इस पर उसकी पत्नी रूपवती ने उसके साथ जाने से साफ इनकार कर दिया. यह बात उसके पति को नागवार गुजर गई और उसने उसके भाइयों को जान से मारने की धमकी दी.

इसी दहशत के चलते उसकी पत्नी ने डर के कारण उसके साथ मायके से अपने ससुराल चल दी. तभी पति नें अपनी पत्नी को गांव से कुछ दूरी पर पहुंचते ही खेतों में ले जाकर तमंचे से गोली मारकर हत्या कर दी.हत्या के बाद आरोपी पति घटना को अंजाम देकर मौके से फरार हो गया. गोली चलने की आवाज सुनते ही ग्रामीणों में अफरा तफरी मच गई और लोग मौके पर पहुंचे तो रूपवती का खून से लथपथ लाश खेत में पड़ी हुई थी. घटना की सूचना ग्रामीणों द्वारा पुलिस को दी.सूचना मिलते ही पुलिस फॉरेंसिक टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंच गई और जांच पड़ताल में जुट गई.

पुलिस ने शुरू की कार्रवाई 

इस संबंध में क्षेत्र अधिकारी सर्वम सिंह का कहना है कि मंगलवार की सुबह करीब 7:00 बजे रफीपुर सिया गांव से पुलिस कों सूचना प्राप्त हुई की पति दिनेश ने अपनी पत्नी रूपवती की गोली मार कर हत्या कर दी है.सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और फील्ड यूनिट टीम को घटनास्थल पर बुलाया गया.जहां फील्ड यूनिट टीम के द्वारा घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया गया.

जिसके बाद पुलिस नें शव क़ो कब्जे में लेकर पंचायतनामा की कार्रवाई करते हुए डेड बॉडी को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेज दिया. आरोपी पति की गिरफ्तारी को लेकर प्रयास किया जा रहा है. पुलिस द्वारा पीड़ित परिजनों से तहरीर प्राप्त होते ही अग्रिम विधिक कार्रवाई अमल में लाई जाएगी.

यह भी पढ़ें: Haridwar News: बिना जेब का कुर्ता पहनेंगे पुजारी, चढ़ावे की निगरानी, राम मंदिर के बाद मनसा देवी मंदिर में भी सख्ती



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *