Headlines

Anupama Spoiler: अनुपमा के पैरों में गिरेगी रोजी, राही और प्रेम के रिश्ते पर मंडराया खतरा


रुपाली गांगुली के शो अनुपमा के अपकमिंग एपिसोड में खूब हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिलने वाला है.एक ही वक्त पर अनुपमा कई लड़ाईयां लड़ती हुई नजर आएगी.एक तरफ तो अनुपमा को दिग्विजय का घर और कैफे बचाना है. वहीं, दूसरी तरफ अपनी बेटी राही और प्रेम के रिश्ते को भी ठीक करना है.

इसके अलावा बा और बापूजी भी सड़क पर आ गए हैं, तो उनकी स्थिति भी सुधारनी है.हालांकि, अनुपमा को इस बात की अभी तक बिल्कुल भी खबर नहीं है कि बा और बापूजी काम कर रहे हैं. अनुपमा के लेटेस्ट प्रोमो में बड़ा धमाका देखने को मिल रहा है.शो के लेटेस्ट एपिसोड में दिखाया गया कि अनुपमा अपनी पुरानी बॉस रोजी की बेटी को बचाने वाली है.

रोजी का होगा बुरा हाल

अनुपमा की दरियादिली को देखने के बाद रोजी को अपनी हरकतें याद आ जाती है.उसे एहसास होता है कि उसने अनुपमा के साथ बहुत गलत किया है. वो उससे माफी मांगने दिग्विजय के घर पहुंच जाती है. अनुपमा को रोजी बताती है कि जया और उसके साथ उसने कई गलत चीजें की हैं.

ये भी पढ़ें:-‘भारत का सबसे बड़ा कुंवारा’, Salman Khan के सामने डांस करने से घबराए Varun Dhawan, वीडियो वायरल

अब ये देखना मजेदार होगा कि अनुपमा रोजी को माफ करेगी या फिर उसे कड़ी सजा देगी.इसी बीर परी, ईशानी, माही और राही मिलकर बा और बापूजी की मदद करने की ठानेंगे.वो अपनी बचत के पैसों को बा और बापूजी को दे देंगे. बा और बापूजी बच्चों का प्यार देख काफी इमोशनल हो जाते हैं.

लेकिन, फैंस ये देखने के लिए बेताब नजर आ रहे हैं कि बा-बापूजी के बारे में कब अनुपमा को पता चलेगा. साथ ही अनुपमा कब अपनी बेटी राही और प्रेम के रिश्ते को सुधारेगी. क्योंकि, दिन प्रतिदिन राही और प्रेम के रिश्ते खराब होते जा रहे हैं. रेस्टोरेंट बंद होने के बाद से प्रेम पूरी तरह से टूट चुका है. अब वो अनुपमा को ही अपनी बर्बादी का जिम्मेदार मानता है. साथ ही राही से भी दूरी बनानी शुरू कर दी.

ये भी पढ़ें:-‘फ्री की दारू, फ्री का खाना…’, फराह खान ने खोली ‘धुरंधर’ के जमील जमाली की पोल

 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *