Headlines

Anupama Spoiler: खराब टीआरपी से जूझ रही अनुपमा, शो की रेटिंग बढ़ाने के लिए मेकर्स दिखाएंगे ये बड़ा ट्विस्ट


रुपाली गांगुली के शो अनुपमा में जल्द ही धमाकेदार ट्विस्ट देखने को मिलने वाला है. शो में अब तक देखने को मिला कि सावी के कैफे पर ताला लग चुका है.इसी बीच दिग्विजय को पता चलता है कि अनुपमा का पति है अनुज.इस बात को जानने के बाद दिग्विजय काफी इमोशनल हो जाता है.

अब एक बार फिर से अनुपमा वापस अहमदाबाद जाने वाली है.लेकिन इस बार उसके साथ दिग्विजय, बंकू और जया भी जाएंगे. लेटेस्ट प्रोमो में देखने को मिला कि अनुपमा अहमदाबाद पहुंचती है तो वो कान्हा जी से प्रार्थना करते हुए कहती है,’अगर आप मुझे यहां वापस लेकर आए हैं तो जरूर कोई कारण होगा.’

अनुपमा की जिंदगी में हुई पुराने दुश्मन की एंट्री

दूसरी तरफ अहमदाबाद में जश्न का माहौल होता है, जिसे देख अनुपमा से बंकू पूछता है कि आज कोई खास दिन है क्या. इस पर अनुपमा कहती है,’है तो. आज सीता नवमी है.’अनुपमा इस जश्न के माहौल को एंजॉय करती है.

ये भी पढ़ें:-Anupama Spoiler: अनुपमा में अनुज-श्रुति की एंट्री, दिग्विजय का छलकेगा दर्द, अंश की बेइज्जती करेगा गौतम

उसके बाद मंदिर पहुंचती है. मंदिर में वो कान्हा जी से प्रार्थना करते हुए कहती है,’मेरे और राही के बीच सबकुछ ठीक हो जाए. हमारे रिश्ते को किसी की नजर ना लगे.’इसी बीच शो में श्रुति की एंट्री होती है.उसके फोन पर अनुज और छोटी राही की तस्वीर लगी होती है.

वहीं, अनुपमा के फोन में उसकी और राही की फोटो लगी होती है. अनुपमा का हाथ श्रुति से टकराता है और उसे एहसास होता है कि कुछ तो गड़बड़ होने वाला है. अनुपमा जब पीछे मुड़कर ये देखने की कोशिश करती है कि आखिर उसका हाथ किससे टकराया था तो उसका फोन गिर जाता है.

ये भी पढ़ें:-कैसे शूट हुई थी धुरंधर? BTS वर्जन भी थिएटर्स में होगा रिलीज? आदित्य धर कर रहे हैं बड़ी प्लानिंग

अनुपमा जब अपना फोन उठाकर देखती है तो उसके फोन का शीशा टूट चुका होता है. इतना ही अनुपमा और राही की फोटो के बीच दरार की लाइन देखने को मिलती है.दूसरी तरफ शो में बा-बापूजी का बुरा हाल देखने को मिल रहा है. बापूजी अगरबत्ती बेच रहे हैं तो बा दूसरों के घर में जाकर काम कर रही है.

वहीं, गौतम ने अंश को अपने जाल में फंसाकर उसकी खूब पिटाई की है.आपको बता दें पिछले हफ्ते टीआरपी में अनुपमा का बहुत बुरा हाल देखने को मिला था.1.7 रेटिंग के साथ रुपाली गांगुली का ये शो लिस्ट में चौथे नंबर पर था, जो कभी टॉप पर हुआ करता था. लेकिन, शो में दिखाए जा रहे ट्विस्ट एंड टर्न को देख ऐसा लग रहा है कि इस हफ्ते जरूर शो की टीआरपी में सुधार देखने को मिलेगी.

ये भी पढ़ें:-अर्चना पूरन सिंह की होने वाली बहू का बिकिनी में दिखा ग्लैमरस अवतार, मंगेतर आर्यमन संग हुईं रोमांटिक

 





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *