Headlines

TCS धर्मांतरण मामले में फंसे AIMIM नेता इम्तियाज जलील, केस दर्ज


नासिक के TCS ऑफिस में एक महिला के साथ दुर्व्यवहार और जबरन धर्म परिवर्तन के हाई-प्रोफाइल मामले में एक बड़ा अपडेट सामने आया है.  रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस मामले में ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहाद-उल मुस्लिमीन (AIMIM) नेता इम्तियाज जलील को भी आरोपी के तौर पर शामिल किया गया है.

TCS मामले की आरोपी निदा खान को कथित तौर पर शरण देने के आरोप में इम्तियाज जलील के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है. इससे पहले, AMIM कॉर्पोरेटर मतीन पटेल के खिलाफ भी मामला दर्ज किया गया था.  

पटाखों के बाद बकरीद की कुर्बानी पर विवाद, किरीट सोमैया ने BMC को लिखा लेटर

इम्तियाज जलील के खिलाफ मिले सबूत

पुलिस के मुताबिक, इम्तियाज जलील के खिलाफ कुछ सबूत मिले हैं, जिसके आधार पर उन्हें आरोपी बनाया गया है. नासिक पुलिस द्वारा गठित एक विशेष जांच दल (SIT) इस मामले की जांच कर रहा है. इम्तियाज जलील का नाम सामने आने से राजनीतिक हलकों में हलचल मच गई है. प्राप्त जानकारी के अनुसार, नासिक पुलिस ने निदा खान मामले के संबंध में इम्तियाज जलील का बयान दर्ज कर लिया है. ये कार्रवाई MIM कॉर्पोरेटर मतीन पटेल के फोन से कुछ रिकॉर्डिंग मिलने के बाद की गई है.  

SIT ने कोर्ट को दी जानकारी

इसके साथ ही इम्तियाज जलील के वॉयस सैंपल (आवाज के नमूने) लिए गए हैं. अब उन्हें आगे की पूछताछ और कानूनी कार्यवाही के लिए पेश होना होगा. सबकी नजरें इस बात पर टिकी हैं कि उनका अगला कदम क्या होगा. जानकारी के अनुसार, SIT ने कोर्ट को निदा खान को शरण देने के मामले में इम्तियाज जलील की कथित भूमिका के बारे में जानकारी दी है. अब इम्तियाज जलील को आगे की पूछताछ और न्यायिक प्रक्रिया के लिए पेश होना है. इम्तियाज जलील इस मामले में क्या पक्ष रखते हैं, इस पर सबकी नजरें टिकी हैं.

निदा खान पर लगे आरोपों को कोर्ट ने माना

इससे पहले, कोर्ट ने अपने एक आदेश में साफ था कि TCS मामले की शुरुआती जांच से प्रथम दृष्टया पता चलता है कि निदा खान और अन्य सह-आरोपियों ने पीड़िता पर मानसिक दबाव डालने की कोशिश की थी.  FIR में साफ तौर पर कहा गया है कि आरोपियों ने पहले पीड़िता का भरोसा जीता और यह कहकर उसकी विचारधारा और धर्म बदलने की कोशिश की कि ‘हिंदू धर्म अच्छा नहीं है.’ कोर्ट ने माना है कि इस मामले में निदा खान की अहम भूमिका रही है.

गोकुल विवाद पर हसन मुश्रीफ बोले- ‘दूध उत्पादकों के हित में सरकार ने उठाया कदम’

 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *