Assam Assembly Election 2026: राजनीति के लिए 4 मई 2026 का दिन काफी महत्वपूर्ण रहने वाला है. सोमवार 4 मई को भारत के 5 राज्यों में विधानसभा चुनाव के नतीजे आने वाले हैं, जिस पर देशभर की नजरें बनी हुई हैं. आज पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, पुडुचेरी, केरल और असम के चुनाव परिणाम घोषित किए जाएंगे, जिसकी काउंटिंग सुबह 8 बजे से शुरू हो चुकी है.
असम की बात करें तो, असम में 126 सीटों के रूझानों में एनडीए बहुतमत के पार है. वहीं कांग्रेस के नेतृत्व वाली गठबंधन पीछे चल रही है. हालांकि राजनीति में और खासकर चुनावी माहौल में अंतिम समय तक यह कहना मुश्किल है कि, जीत किसकी होगी? लेकिन जैसे-जैसे वोटों की गिनती हो रही है, बीजेपी बहुमत के आंकड़े को पार कर रही है.
असम में हिमंत बिस्वा सरमा वर्तमान में मुख्यमंत्री हैं और भारतीय जनता पार्टी के प्रमुख चेहरे भी. वहीं दूसरी ओर कांग्रेस की तरफ से गौरव गोगोई का चेहरा है. राजनीति में हर पार्टी का उद्देश्य होता है जनता के माध्यम से हर संभव कोशिश कर सत्ता और सीट हासिल करना. लेकिन इसके लिए जन्मकुंडली में ग्रह-नक्षत्रों की भूमिका भी महत्वपूर्ण मानी जाती है. ग्रहों की मजबूती और शुभ स्थिति से ही राजयोग का निर्माण होता है, जो सत्ता और शासन दिला सकती है. आइए पाल बालाजी ज्योतिष संस्थान जयपुर जोधपुर के निदेशक और देश के जाने-माने प्रतिष्ठित ज्योतिषाचार्य डॉक्टर अनीष व्यास से जानते हैं क्या हिमंत बिस्वा सरमा की कुंडली उन्हें फिर से सशक्त सत्ता और शासन का सुख देगी या नहीं?
Assam Election Result 2026 Live: असम में फिर ‘हिमंता राज’! रुझानों में बीजेपी तीन-चौथाई के पार
असम में फिलहाल बीजेपी के प्रमुख चेहरे हिमंत बिस्वा सरमा (Himanta Biswa Sarma) मुख्यमंत्री हैं. वर्तमान में सत्तारूढ़ भाजपा और उसके सहयोगियों के पास 126 सदस्यीय विधानसभा में कुल 79 सीटें हैं, वही दूसरी ओर कांग्रेस के पास 22 सीटें हैं. भाजपा कुल 89 सीटों पर चुनाव लड़ रही है और शेष सीटों पर सहयोगी दल चुनाव लड़ रहे हैं.
इंटरनेट पर मौजूद जानकारी के अनुसार, हिमंत बिस्वा सरमा का जन्म 1 फरवरी 1969 को असम में हुआ है. इस तरह ज्योतिष के अनुसार, उनकी कुंडली में तुला राशि और वृषभ लग्न है. 9वें भाव में सूर्य और बुध की युति से बुधादित्य योग (Budhaditya Yog) का निर्माण हुआ है और उच्च बृहस्पति की पूर्ण दृष्टि उनके भाग्य को मजबूत बनाने में अहम भूमिका निभा रही है.
लग्न और राशि दोनों के स्वामी शुक्र 10वें भाव में स्थित हैं होकर शक्ति और स्थिरता का संकेत दे रहे हैं. शक्ति यह दर्शाती है कि, उन्हें चुनाव में दोबार से बल मिलेगा और स्थिरता उन्हें फिर से मुख्यमंत्री बनने का संकेत दे रही है. इस प्रकार हिमंत बिस्वा सरमा एक बार फिर असम में प्रबल दावेदार के रूप में उभर सकते हैं. ज्योतिषीय आंकड़ों के साथ ही चुनाव के नतीजे भी कुछ इसी प्रकार के संकेत दे रहे हैं कि, असम में भाजपा के नेतृत्व वाली सरकार के सत्ता में वापस आने की प्रबल संभावना है.
ये भी पढ़ें: Election Result 2026: 4 मई को 5 राज्यों का चुनाव परिणाम, पश्चिम बंगाल में TMC या BJP किसे मिलेगा जनादेश का साथ
Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.
