Headlines

Awarapan 2 ने तोड़ा ‘कॉकटेल 2’ का रिकॉर्ड, बनी 2026 की हाईएस्ट रोमांटिक ग्रॉसर फिल्म


Awarapan 2 Box office Collection: इमरान हाशमी और दिशा पाटनी की जोड़ी ने बॉक्स ऑफिस पर कमाल का प्रदर्शन किया है. दोनों की जोड़ी किसी फिल्म के जरिए पहली बार पर्दे पर नजर आई और उन्होंने रिकॉर्ड तोड़ कमाई की है. इसकी रिलीज को 8 दिनों का वक्त हो गया है और इसने बंपर कमाई कर ली है. अब फिल्म ने दूसरे शनिवार को कमाई के बाद 2026 का बड़ा रिकॉर्ड बना दिया है. चलिए बताते हैं फिल्म ने कितना कलेक्शन वर्ल्डवाइड कर लिया है.

‘आवारापन 2’ का डे-8 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

‘आवारापन 2’ ने बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन डबल डिजिट में कलेक्शन के साथ शुरुआत की थी. सैकनिल्क के अनुसार, इसने 22 करोड़ का बिजनेस किया था. इसके बाद फिल्म ने पहले हफ्ते 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया और फिल्म ने 113.50 करोड़ का कलेक्शन किया था. 
– ऐसे में अब फिल्म ने 8वें दिन भी शानदार बिजनेस किया. सैकनिल्क के अनुसार, फिल्म ने दूसरे शनिवार को 5.75 करोड़ का कलेक्शन किया था. 
– इसके बाद अब फिल्म का इंडिया नेट कलेक्शन 119.25 करोड़ हो चुका है.

यह भी पढ़ें: ‘इरुमुडी’ ने ‘विश्वनाथ एंड सन्स’ का बिगाड़ा खेल, दूसरे दिन भी तोड़े 5 फिल्मों के रिकॉर्ड्स

ओवरसीज में ‘धमाल 4’ को पछाड़ा

लेटेस्ट अपडेट की मानें तो ‘आवारापन 2’ ने ओवरसीज में भी अच्छा खासा बिजनेस किया है. कोईमोई के अनुसार, फिल्म ने ओवरसीज में 27.31 करोड़ ग्रॉस कलेक्शन किया. जबकि अजय देवगन की ‘धमाल 4’ इससे पीछे हो गई है. इसका ओवरसीज कलेक्शन 26.5 करोड़ रहा था. ये 2026 की 7वीं हाईएस्ट इंटरनेशनल ग्रॉसर फिल्म बन चुकी है. 

‘आवारापन 2’ ने वर्ल्डवाइड ‘कॉकटेल 2’ को पछाड़ा

इसके साथ ही कोईमोई के अनुसार, 8वें दिन के वर्ल्डवाइड कलेक्शन के बाद फिल्म ने शाहिद कपूर की ‘कॉकटेल 2’ को पछाड़ दिया है, जिसका ग्लोबल लाइफटाइम कलेक्शन 166.29 करोड़ रहा. इसी के साथ ही अब इमरान हाशमी की ‘आवारापन 2’ ने 2026 का बड़ा रिकॉर्ड बना दिया है और ये इस साल की हाईएस्ट रोमांटिक ग्रॉसर फिल्म बन चुकी है.

Awarapan 2 ने तोड़ा 'कॉकटेल 2' का रिकॉर्ड, बनी 2026 की हाईएस्ट रोमांटिक ग्रॉसर फिल्म

यह भी पढ़ें: तेलुगु फिल्म ‘इरुमुडी’ बनी रवि तेजा की बिगेस्ट ओपनर, बनाया 2026 की बड़ा रिकॉर्ड

2026 की टॉप 5 हाईएस्ट रोमांटिक ग्रॉसर फिल्में

1. आवारापन 2- 173.49 करोड़
2. कॉकटेल 2- 166.29 करोड़
3. ओ रोमियो- 123.1 करोड़
4. मैं वापस आऊंगा- 98.85 करोड़
5. है जवानी तो इश्क होना है- 87.78 करोड़

Awarapan 2 ने तोड़ा 'कॉकटेल 2' का रिकॉर्ड, बनी 2026 की हाईएस्ट रोमांटिक ग्रॉसर फिल्म

2026 की छठी हाईएस्ट ग्रॉसर फिल्म बनी ‘आवारापन 2’

इतना ही नहीं, ‘आवारापन 2’ 2026 की बॉलीवुड की छठी हाईएस्ट ग्रॉसर फिल्म भी बन चुकी है. हालांकि, अभी इसकी टॉप 5 में एंट्री होना बाकी है. फिलहाल फिल्म को 8 ही दिन हुए हैं और इसका वर्ल्डवाइड कलेक्शन 173.49 करोड़ हो चुका है. जबकि इसके ऊपर यानी कि 5वें नंबर पर अक्षय कुमार की ‘वेलकम टू द जंगल’ है, जिसका वर्ल्डवाइड 196.1 करोड़ कलेक्शन रहा.

2026 की टॉप 10 हाईएस्ट ग्रॉसर बॉलीवुड फिल्में

1. धुरंधर 2- 1850.85 करोड़
2. बॉर्डर 2- 485.3 करोड़
3. भूत बंगला- 292.64 करोड़
4. धमाल 4- 236.28 करोड़
5. वेलकम टू द जंगल- 196.1 करोड़
6. आवारापन 2- 173.49 करोड़
7. कॉकटेल 2- 166.29 करोड़
8. ओ रोमियो- 123.1 करोड़
9. मैं वापस आऊंगा- 99.39 करोड़ 
10. अल्फा- 99.07 करोड़
 
‘आवारापन 2’ ने 8 दिनों में कितना कमाया प्रॉफिट

बहरहाल, अगर ‘आवारापन 2’ के बॉक्स ऑफिस प्रॉफिट के बारे में बात की जाए तो कोईमोई के अनुसार, फिल्म का बजट 45 करोड़ रहा और 8 दिनों में इसका वर्ल्डवाइड कलेक्शन 173.49 करोड़ हो चुका है. तो इस लिहाज से फिल्म ने 285.53% प्रॉफिट कमा लिया है.

आपको बता दें कि ‘आवारापन 2’ साल 2007 में रिलीज हुई फिल्म ‘आवारापन’ का सीक्वल है, जो पहले फ्लॉप रही थी लेकिन बाद में अब जब इसका सीक्वल आया तो ये हिट हो गई है. इस बार इमरान हाशमी ने शिवम पंडित के रोल में दर्शकों का दिल जीत लिया है और फिल्म में दिशा पाटनी के साथ उनकी केमिस्ट्री भी लोगों को पसंद आई है.





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *