यूपी के अयोध्या में अवैध मीट विक्रेताओं पर प्रशासन ने शिंकजा कसना शुरू कर दिया है, प्रशासन अमले ने अवैध मीट दुकानों के खिलाफ सख्त अभियान छेड़ दिया है. नगर निगम और खाद्य सुरक्षा विभाग की संयुक्त टीम ने शहर के अलग-अलग इलाकों में छापेमारी कर नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कार्रवाई की है. प्रशासन की इस कार्रवाई से अवैध मीट विक्रेताओं में हड़कंप है.
जानकारी के मुताबिक, अवैध मीट शॉप के खिलाफ यह अभियान खास तौर पर पंचकोशी परिक्रमा मार्ग, राम पथ और धर्मपथ पर चलाया गया, जहां प्रशासनिक टीम ने सघन चेकिंग की. प्रशासन की कार्रवाई की भनक लगते ही अवैध मीट विक्रेताओं में हड़कंप मच गया, कई विक्रेता अपनी दुकानों की शटर बंद कर मौके से भाग खड़े हुए.
जांच टीम को मिली कई गंभीर कमियां
प्रशासनिक अधिकारियों की ओर से मिली जानाकारी के मुताबिक, इस कार्रवाई में विशेष रूप से सहादतगंज और मकबरा इलाकों को विशेष रूप से टारगेट किया गया था, जहां जांच के दौरान कई मीट दुकानें बिना लाइसेंस संचालित पाई गईं. साथ ही साफ-सफाई और मांस की गुणवत्ता में भी गंभीर खामियां मिलीं.
प्रशासन ने अलग-अलग क्षेत्रों में बंद कराई दुकानें
जांच के दौरान अनियमितता मिलने पर प्रशासन ने मकबरा क्षेत्र में 4 और सहादतगंज में 2 दुकानों को तत्काल प्रभाव से बंद करा दिया. अधिकारियों ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि अवैध मीट शॉप्स और बिना मानकों के चल रहे पोल्ट्री फार्म पर आगे भी लगातार कार्रवाई जारी रहेगी. फिलहाल प्रशासन की इस कार्रवाई से अवैध कारोबारियों में हड़कंप है.
आपको बता दें कि पहले भी अयोध्या धाम की पवित्रता बरकरार रखने के उद्देश्य नॉन वेज की बिक्री और होम डिलेवरी दोनों की सुविधाओं पर रोक लगाई जा चुकी है. प्रशासन ने बीते दिनों राम मंदिर के 15 किलोमीटर के दायरे में मांसाहारी भोजन की आपूर्ति पर प्रतिबंध लगाया था.
AMU से जुड़े अलीगढ़ पब्लिक स्कूल में करोड़ों रुपये के घोटाले का खुलासा, 4.80 करोड़ का हेरफेर
