Headlines

Bhooth Bangla: ‘भूत बंगला’ पर चली सीबीएफसी की कैंची, काटे गए 63 सीन, जानें- अक्षय कुमार की फिल्म का रनटाइम और रेटिंग


अक्षय कुमार की अपकमिंग फिल्म ‘भूत बंगला’ इस शुक्रवार को सिनेमाघरों में दस्तक देने जा रही है. रिलीज से पहले, केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड (सीबीएफसी) ने कुछ एडीशन के साथ इस हॉरर कॉमेडी फिल्म को मंजूरी दे दी है. खबरों के मुताबिक, फिल्म मेकर्स ने किसी भी समस्या से बचने के लिए सर्टिफिकेशन प्रोसेस को समय से काफी पहले पूरा कर लिया था.

भूत बंगला’ को सीबीएसी से क्या मिली रेटिंग?
बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के अनुसार, सेंट्रल फिल्म सर्टिफिकेशन बोर्ड (CBFC) ने ‘भूत बंगला’ को 16+ रेटिंग दी है. . इसका मतलब है कि 16 साल से कम उम्र के बच्चे अब अपने माता-पिता के साथ इस फिल्म को सिनेमाघरों में देख सकते है.

भूत बंगला’ पर सीबीएफसी ने चलाई कैंची
हालांकि, बोर्ड ने मेकर्स को फिल्म में कुछ बदलाव करने का निर्देश भी दिया हैखबरों के मुताबिक, फिल्म में शामिल एक अश्लील शब्द को हटा दिया गया है.

  • बोर्ड ने कुछ अश्लील शब्दों को बदलने के लिए भी कहा है.
  • मेकर्स को फिल्म के सबटाइटल से एक अश्लील शब्द हटाने का भी आदेश दिया गया है.
  • फिल्म के पहले भाग में महिलाओं के बारे में एक आपत्तिजनक टिप्पणी को बदलने की जरूरत थी.
  • धर्म और अंधविश्वास से जुड़े सीन के लिए वॉर्निंग नोट भी एड करने के लिए कहा गया था.
  • कुल मिलाकर 63 सीन काटे गए हैं. इनमें से ज्यादातर कट छोटे थे, केवल एक सेकंड या कुछ सेकंड के. सबसे बड़ा कट 1 मिनट 12 सेकंड का था, जो ‘ओ सुंदरी’ गाने के एक सीन से लिया गया था.
  •  ‘ओ रे ओ सांवरिया’ गाने से भी 27 सेकंड हटाए गए हैं.

भूत बंगला’ का कितना है रन टाइम?
सभी बदलावों के बाद, फिल्म की ड्यूरेशन 10 मिनट और 5 सेकंड कम हो गई है. सेंसर सर्टिफिकेट के मुताबिक, फिल्म की ड्यूरेशन 174.57 मिनट है यानी, भूत बंगला 2 घंटे 44 मिनट और 52 सेकंड लंबी है.

‘भूत बंगला’ के बारे में
प्रियदर्शन द्वारा निर्देशित इस फिल्म में अक्षय कुमार, परेश रावल, तब्बू, वामिका गब्बी, मिथिला पालकर, जिस्सू सेनगुप्ता, राजपाल यादव, राजेश शर्मा और असरानी मुख्य भूमिका में हैं. यह फिल्म 17 अप्रैल, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. उससे पहले 16 अप्रैल को रात को इसके पेड प्रीव्यू शो रखे गए हैं.

 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *