Headlines

Bihar Police Viral Video: एक ही बाइक पर ठुंसे 4 पुलिसवाले, वीडियो देख भड़के लोग बोले- क्या इनका चालान कटेगा?


बिहार से एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसे देखकर लोग हैरान भी हैं और सोशल मीडिया पर जमकर गुस्सा भी निकाल रहे हैं. आमतौर पर सड़कों पर दोपहिया वाहन पर तीन लोगों को बैठते देख पुलिस तुरंत चालान काट देती है, लेकिन इस बार नियम तोड़ने वाले खुद पुलिसवाले ही हैं. सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में एक ही मोटरसाइकिल पर चार पुलिसकर्मी सवार होकर मजे से जाते दिखाई दे रहे हैं. इस वीडियो के सामने आने के बाद ट्रैफिक नियमों, सड़क सुरक्षा और कानून लागू करने वालों की जिम्मेदारी को लेकर इंटरनेट पर एक बड़ी बहस छिड़ गई है. लोग सवाल उठा रहे हैं कि क्या कानून सिर्फ आम जनता के लिए है या पुलिसवालों पर भी यह लागू होता है.

एक बाइक और चार पुलिसवाले, सिर्फ चलाने वाले ने पहनी थी हेलमेट

मुख्य खबर यह है कि एक राहगीर ने अपने वाहन से इस नजारे का वीडियो रिकॉर्ड किया, जो अब इंटरनेट पर आग की तरह फैल रहा है. वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि एक व्यस्त और टूटी-फूटी सड़क पर एक ही मोटरसाइकिल पर चार पुलिसकर्मी ठंस-ठंस कर बैठे हुए हैं. इतनी खराब और भीड़भाड़ वाली सड़क पर इस तरह सफर करना बेहद खतरनाक हो सकता था. हैरान करने वाली बात यह भी है कि मोटरसाइकिल चलाने वाले पुलिसकर्मी ने तो हेलमेट पहन रखा था, लेकिन पीछे बैठे बाकी के तीनों पुलिसकर्मियों ने सुरक्षा का कोई ख्याल नहीं रखा और बिना हेलमेट के ही यात्रा कर रहे थे.

यह भी पढ़ें: King Cobra Rescue Viral Video: 10 फिट लंबा कोबरा निकला तो महिला ने खिलौना समझकर पकड़ लिया, होश उड़ा देगा यह वीडियो

यूजर बोले- ‘क्या इनका भी चालान कटेगा?’

इस वीडियो को ‘SpiderAlert24’ नाम के एक्स हैंडल से शेयर किया गया है. वीडियो पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा गया, “बिहार: एक बाइक पर चार पुलिसकर्मी. क्या नियम सबके लिए एक जैसे हैं? क्या इस बाइक का भी चालान कटेगा?” शनिवार को अपलोड होने के बाद से यह वीडियो तेजी से वायरल हो गया और इसे अब तक हजारों लोग देख चुके हैं. कानून के रखवाले ही इस तरह खुलेआम ट्रैफिक नियमों की धज्जियां उड़ा रहे हैं इनकी वजह से लोगों में काफी नाराजगी देखी जा रही है.

यह भी पढ़ें: Mobile Phone Theft in Hospital: अस्पताल में घुसा चोर और उठा ले गया मरीजों के मोबाइल फोन, चोरी का वीडियो वायरल





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *