West Bengal Election 2026: बीजेपी को काउंटिंग से पहले टीएमसी निशाने पर ले रही है. अब इसी सिलसिले में एक नाम और जुड़ गया है. टीएमसी से लोकसभा सांसद महुआ मोइत्रा ने जमकर लताड़ लगाई है. उन्होंने बंगाल के लोगों को बांग्लादेशी और रोहिंग्या कहने पर आड़े हाथों लिया है. बता दें, एग्जिट पोल जारी होने के बाद से राजनीतिक पारा राज्य का चढ़ा हुआ है.
महुआ मोइत्रा ने कहा कि BJP के पेशेवर हंगामा करने वाले सांसद हमें बांग्लादेशी और रोहिंग्या कहते हैं. जबकि उनकी पत्नी बंगाल चुनाव प्रचार में उनके साथ जाती हैं. लोगों को फोन करके पूछती हैं कि उन्हें असली ढाकाई जामदानी साड़ियां कहां मिल सकती हैं. यह बीजेपी का असली चेहरा है. टीएमसी सांसद ने यह बयान एक्स पर पोस्ट करते हुए दिया है.
IPS अजय पाल को निशाने पर लेते हुए साधा था निशाना
हमेशा में चर्चाओं में रहने वाली टीएमसी सांसद के एक बयान पर अंतिम चरण की वोटिंग से पहले बवाल मच गया था. तब उन्होंने एक वीडियो जारी करके यूपी के आईपीएस और दक्षिण 24 परगना जिले में तैनात किए अजय पाल शर्मा पर निशाना साधा था. इस वीडियो में कथित तौर पर अजय पाल डांसर्स के बीच नाचते नजर आ रहे थे.
तब मोइत्रा ने सोशल मीडिया पर दो वीडियो शेयर किया था. उस दौरान एक शख्स महिला के सामने खड़े होकर ताली बजा रहा है, जबकि महिला डांस कर रही है. वहीं दूसरे वीडियो में एक आदमी महिला के पास खड़े होकर एक गानेपर थिरकता दिख रहा था. इस पर मोइत्रा ने कहा था कि फेयर एंड लवली बबुआ अजय पाल. आपको फेंटा कॉप स्टाइल में मस्ती करते हुए देखकर अच्छा लगा. थंडा-थंडा कूल कूल रहिए. बंगाल हमेशा तृणमूल है.
इसके अलावा उन्होंने एक पोस्ट के जरिए आईपीएस को लेकर कहा था कि मेरे फेयर एंड लवली बबुआ अजय पाल शर्मा आईपीएस, हम तो वो लोग हैं, जो कैद से आपके छोटे फैंटा और बड़ा फैंटा का भी इलाज कर लते हैं. हीरोगिरी थोड़ा संभल के कीजिए.
ये भी पढ़ें: ‘सर्विलांस पर थीं ममता’, स्ट्रॉन्ग रूम में घुसकर क्या कर रहीं थी बंगाल की CM, शुभेंदु अधिकारी ने जारी की तस्वीर
