अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) ने टीमों की ताजा रैंकिंग जारी की है. टेस्ट फॉर्मेट में पुरुष और महिला, दोनों में ऑस्ट्रेलिया ने दबदबा बनाए रखा है. वहीं 2025 वनडे वर्ल्ड कप का खिताब जीतकर आ रही भारत की महिला क्रिकेट टीम को वनडे रैंकिंग में कोई खास फायदा नहीं हुआ है. पुरुषों की टेस्ट, वहीं महिलाओं की वनडे और टेस्ट रैंकिंग में भी ऑस्ट्रेलिया टॉप पर विराजमान है.
आईसीसी रैंकिंग के वार्षिक अपडेट में मई 2025 के बाद खेले गए सभी मुकाबलों को 100 प्रतिशत भार दिया जाता है. वहीं पिछले 2 साल के परिणामों को 50 प्रतिशत के अनुपात में शामिल किया जाता है. वार्षिक अपडेट में भारत ने पुरुषों की वनडे और टी20 रैंकिंग में पहला स्थान सुरक्षित रखा है.
ODI और टी20 में भारत का दबदबा, टेस्ट में भी फायदा
आईसीसी रैंकिंग के वार्षिक अपडेट के बाद पुरुषों की ODI और टी20 रैंकिंग में टीम इंडिया ने पहला स्थान सुरक्षित रखा है. वनडे रैंकिंग में भारत के 119 रेटिंग पॉइंट्स हैं, जबकि टी20 में टीम इंडिया 273 रेटिंग पॉइंट्स के साथ टॉप पर विराजमान है.
टेस्ट में भारतीय टीम को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ हालिया सीरीज में 0-2 से हार मिली थी. इसके बावजूद भारत ने ताजा टेस्ट रैंकिंग में एक स्थान की छलांग लगाकर तीसरा स्थान हासिल कर लिया है. भारतीय टीम को अपने प्रदर्शन के बलबूते यह फायदा नहीं मिला है. सच्चाई यह है कि एशेज सीरीज 1-4 से हारने पर इंग्लैंड को तगड़ा नुकसान हुआ है, जिससे वह एक स्थान नीचे फिसलकर चौथे स्थान पर चली गई है.
Australia reign supreme in ICC Men’s Test Team and Women’s ODI Team rankings in the annual update 🔝
Details 👇https://t.co/rWfD9x2wCW
— ICC (@ICC) May 1, 2026
यह भी पढ़ें: इससे शर्मनाक क्या होगा? IPL के बीच 2 क्रिकेटर गिरफ्तार, महिलाओं की नहाते हुए बना रहे थे वीडियो
महिला टीम की ताजा रैंकिंग
महिला वनडे और टी20 रैंकिंग में ऑस्ट्रेलिया का दबदबा है. टेस्ट में 163 रेटिंग पॉइंट्स के साथ ऑस्ट्रेलिया की महिला टीम टॉप पर विराजमान है, जो रेटिंग अंकों के मामले में दूसरे स्थान पर मौजूद इंग्लैंड से 45 पॉइंट्स आगे है. दूसरी ओर टी20 रैंकिंग में ऑस्ट्रेलिया के 295 अंक हैं और यहां भी इंग्लैंड दूसरे स्थान पर है. भारत की महिला क्रिकेट टीम, वनडे और टी20, दोनों फॉर्मेट में दुनिया की नंबर-3 टीम बनी हुई है.
टीम इंडिया का रिजल्ट
पुरुषों की बात करें तो भारत ने पिछले 12 महीनों के भीतर 9 टेस्ट मैच खेले, जिनमें उसे केवल दो जीत नसीब हुई. वनडे में टीम इंडिया ने मार्च में चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब जीता था, लेकिन मई 2025 से लेकर अब तक टीम इंडिया ने 3 में से दो वनडे सीरीज हारी हैं. दूसरी ओर भारतीय टीम ने इसी साल टी20 वर्ल्ड कप 2026 मेंस का खिताब जीता है.
भारत की महिला क्रिकेट टीम ने पिछले एक साल में वनडे क्रिकेट में ट्राई सीरीज जीती और इतिहास में पहली बार महिला ODI वर्ल्ड कप का खिताब भी जीता था. भारत की महिलाओं ने पिछले 12 महीने के अंतराल में 4 टी20 सीरीज खेली, जिनमें उसने तीन सीरीज अपने नाम करने में सफलता पाई.
यह भी पढ़ें:
IPL में LSG नहीं दे रही मौका, अब इस लीग में खेलेंगे अर्जुन तेंदुलकर, BCCI से मिली इजाजत
