Headlines

Box Office: क्या ‘सैयारा’ के मुनाफे को मात दे पाएगी ‘आवारापन 2’? जानें- कितना कमाना होगा?


इमरान हाशमी की ‘आवारापन 2’ का काफी बज बना हुआ है. विशेष फ़िल्म्स द्वारा प्रोड्यूस और नितिन कक्कड़ द्वारा डायरेक्ट की गई इस सीक्वल से बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार कमाई करने की उम्मीद की जा रही है लेकिन क्या ये कोविड के बाद की सबसे ज्यादा प्रॉफिट काने वाली रोमांटिक फिल्म बन पाएगी? क्या ये ‘सैयारा’ के रिकॉर्ड को मात दे पाएगी? चलिए यहां इस रिपोर्ट में जानते हैं,

क्या ‘सैयारा’ के मुनाफे को मात दे पाएगी ‘आवारापन 2’
कोईमोई की रिपोर्ट के मुताबिक  कोविड के बाद, बॉक्स ऑफिस पर अहान पांडे और अनीत पड्डा स्टारर ‘सैयारा’ सबसे ज्यादा मुनाफ़ा कमाने वाली रोमांटिक फिल्म रही है. इसे 45 करोड़ के बजट में बनाया गया था और मोहित  सूरी निर्देशित इस वाईआरएफ की फिल्म ने भारत में 337.69 करोड़ का नेट कलेक्शन किया थी. इसी के साथ इसे और इन्वेस्टमेंट पर 650.4% का रिटर्न हासिल हुआ है.

अब ‘सैयारा’ के मुनाफे को मात देने के लिए ‘आवारापन 2’ को 162.50 करोड़ से 195.13 करोड़ रुपये का जबरदस्त नेट प्रॉफिट कमाना होगा, जिसका मतलब है कि घरेलू नेट कलेक्शन 187.50 करोड़ से 225.13 करोड़ रुपये के बीच होना चाहिए. बता दें कि इमरान हाशमी स्टारर ‘आवारापन 2’ को 30 करोड़ रुपये के बहुत ही कंट्रोल बजट में बनाया गया है.

ये भी पढ़ें:-Box Office: ‘स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे’ पर चौथे दिन हुई नोटों की बारिश, बनी भारत में हॉलीवुड की तीसरी सबसे बड़ी फिल्म

देखने वाली बात होगी कि इमरान हाशमी की सीक्वल फिल्म ‘सैयारा’ को पछाड़कर कोविड के बाद सबसे ज्यादा कमाई करने वाली रोमांटिक ड्रामा फिल्म का रिकॉर्ड अपने नाम कर पाती है या नहीं. वैसे इस फ़िल्म के पास दो बड़े फायदे हैं. पहला अपनी प्रीक्वस से जुड़ी यादें (नॉस्टैल्जिया) और दूसरा बेहतरीन म्यूजिक का इतिहास। लेकिन क्या ‘सैयारा’ को हराने के लिए इतना काफ़ी है?ये तो फिल्म रिलीज होने बाद पता चल ही जाएगा.

‘आवारापन 2’ कब हो रही रिलीज? 
बता दें कि ‘आवारापन 2’  सनी देओल की फिल्म ‘बंटवारा 1947’ से क्लैश करेगी. ये दोनों फिल्में स्वतंत्रता दिवस से एक दिन पहले यानी 14 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है. ‘आवारापन 2’ की बात करें तो फिल्म में इमरान हाशमी ने लीड रोल प्ले किया है. वहीं फिल्म की स्टार कास्ट की बात करें तो ‘आवारापन 2’ में इमराशन हाशमी के अलावा दिशा पाटनी और शबाना आजमी सहित कई कलाकारों ने अहम रोल प्ले किया है. 

ये भी पढ़ें:-Sunday Box Office: संडे को ‘स्पाइडर मैन’ ने मचा दी धूम, ‘जना नायकन’ और ‘धमाल 4’ का भी बजा डंका, जानें- कलेक्शन



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *