Headlines

BRICS Summit के लिए दिल्ली पहुंचेंगे बड़े नेता, जानें कौन कब पहुंचेगा


नई दिल्ली में 12 और 13 सितंबर 2026 को होने वाले 18वें BRICS शिखर सम्मेलन के लिए दुनिया के कई बड़े नेताओं और अंतरराष्ट्रीय संगठनों के प्रमुखों का भारत पहुंचना शुरू हो गया है. सम्मेलन में BRICS देशों के साथ-साथ आमंत्रित देशों और प्रमुख वैश्विक संस्थाओं के प्रतिनिधि भी हिस्सा ले रहे हैं.

10 सितंबर की रात से नेताओं का आना शुरू हो गया है और 12 सितंबर तक कई राष्ट्राध्यक्ष, प्रधानमंत्री, विदेश मंत्री और अंतरराष्ट्रीय संगठनों के प्रमुख नई दिल्ली पहुंचेंगे. रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन भारत आ चुके हैं. चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग, ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियन, मिस्र के राष्ट्रपति अब्देल फत्ताह अल-सिसी और दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति सिरिल रामफोसा जैसे प्रमुख नेता इस सम्मेलन में शामिल हो रहे हैं.

ये भी पढ़ें: भारत की GDP ग्रोथ देखकर IMF को लगा शॉक, बोला- ‘नतीजे दिखाते हैं कि…’

10 सितंबर की रात भारत पहुंचे ब्राजील के विदेश मंत्री

कार्यक्रम के मुताबिक ब्राजील के विदेश मंत्री माउरो विएरा 10 सितंबर की रात करीब 9 बजकर 50 मिनट पर दिल्ली के IGI एयरपोर्ट के टर्मिनल-3 पहुंचे. इसके बाद 11 सितंबर की सुबह रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन का विमान पालम एयरफोर्स स्टेशन पहुंचा. राष्ट्रपति पुतिन के बाद WHO के डायरेक्टर-जनरल डॉ. टेड्रोस एडनॉम घेब्रेयेसस सुबह करीब 4 बजकर 10 मिनट पर दिल्ली पहुंचे. AIIB की प्रेसिडेंट जू जियायी और उरुग्वे के विदेश मंत्री मारियो लुबेटकिन भी सुबह दिल्ली पहुंचीं.

11 सितंबर को कई बड़े राष्ट्राध्यक्षों का आगमन

11 सितंबर को दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति सिरिल रामफोसा का भी दिल्ली पहुंचने का कार्यक्रम है. युगांडा की उपराष्ट्रपति जेसिका अलुपो भी आज आएंगी. संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस दोपहर करीब 1 बजकर 25 मिनट पर IGI एयरपोर्ट पहुंचेंगे. इसके बाद NDB की प्रेसिडेंट और ब्राजील की पूर्व राष्ट्रपति डिल्मा रूसेफ के करीब 2 बजे पहुंचने की जानकारी दी गई है. इसी समय ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियन के भी पालम एयरफोर्स स्टेशन पहुंचने का कार्यक्रम है. नाइजीरिया के उपराष्ट्रपति काशिम शेट्टिमा दोपहर करीब 2 बजकर 45 मिनट पर दिल्ली पहुंचेंगे.

शाम को मिस्र, UAE और मलेशिया के नेता पहुंचेंगे

11 सितंबर की शाम भी दिल्ली में विदेशी मेहमानों का सिलसिला जारी रहेगा. मिस्र के राष्ट्रपति अब्देल फत्ताह अल-सिसी शाम करीब 5 बजकर 35 मिनट पर पालम पहुंचेंगे. इसके कुछ देर बाद अबू धाबी के क्राउन प्रिंस शेख खालिद बिन मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान के पहुंचने का कार्यक्रम है. मलेशिया के प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम शाम 6 बजकर 40 मिनट पर दिल्ली पहुंचेंगे. इथियोपिया के प्रधानमंत्री अबी अहमद अली रात करीब 7 बजकर 30 मिनट पर पहुंचेंगे. इसके बाद बुरुंडी के राष्ट्रपति एवरिस्टे नदिशिमीये और इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो के पहुंचने का समय क्रमशः रात 8 बजकर 45 मिनट और 9 बजे दिया गया है. फिलीपींस के राष्ट्रपति फर्डिनेंड मार्कोस जूनियर रात 10 बजे पहुंचेंगे. इसके बाद क्यूबा के विदेश मंत्री ब्रूनो रोड्रिगेज पारिला और WTO की डायरेक्टर-जनरल न्गोजी ओकोंजो-इवेला के भी दिल्ली पहुंचने का कार्यक्रम है.

12 सितंबर को शी जिनपिंग समेत कई बड़े नेता आएंगे

12 सितंबर की सुबह बेलारूस के विदेश मंत्री मैक्सिम रायज़ेनकोव के दिल्ली पहुंचने का कार्यक्रम है. इसके बाद वियतनाम के प्रधानमंत्री ले मिन्ह हंग सुबह करीब 11 बजकर 5 मिनट पर पहुंचेंगे. सबसे महत्वपूर्ण आगमन में चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग का नाम शामिल है. कार्यक्रम के अनुसार शी जिनपिंग 12 सितंबर को दोपहर 12 बजकर 25 मिनट पर पालम एयरफोर्स स्टेशन पहुंचेंगे. इसके बाद बहरीन के विदेश मंत्री अब्दुल्लातिफ बिन राशिद अल ज़यानी, कजाकिस्तान के राष्ट्रपति कसीम-जोमार्ट टोकायेव और सऊदी अरब के विदेश मंत्री प्रिंस फैसल बिन फरहान अल सऊद के भारत पहुंचने का कार्यक्रम है.

BRICS Summit में क्यों खास है इन नेताओं की मौजूदगी?

18वां BRICS शिखर सम्मेलन ऐसे समय हो रहा है, जब संगठन का दायरा पहले की तुलना में काफी बढ़ चुका है. सम्मेलन में वैश्विक अर्थव्यवस्था, व्यापार, ऊर्जा, तकनीक, विकास, सुरक्षा और बहुपक्षीय सहयोग जैसे मुद्दों पर चर्चा होने की उम्मीद है. भारत की अध्यक्षता में होने वाले इस सम्मेलन में सदस्य देशों के अलावा आमंत्रित देशों और अंतरराष्ट्रीय संस्थाओं की भागीदारी से बातचीत का दायरा और बड़ा होगा. रूस, चीन, ईरान, मिस्र, दक्षिण अफ्रीका और इंडोनेशिया जैसे देशों के शीर्ष नेताओं की मौजूदगी इसे वैश्विक कूटनीति के लिहाज से भी महत्वपूर्ण बनाती है.

ये भी पढ़ें: पुतिन का खाना कौन बनाता है, कौन टेस्ट करता है, सुरक्षा कौन करता है? जानें सब



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *