मुल्तानी मिट्टी का उपयोग हमारे पूर्वजों के समय से ही रूप निखारने के लिए कई प्रकारों से किया जाता है. कभी इसका इस्तेमाल चेहरे के कील मुहासे हटाने के लिए तो कभी चेहरे को निखारने के लिए किया जाता है और सिर्फ चेहरे ही नहीं, बल्कि यह बालों को स्मूद बनाने व डेनड्रफ हटाने के साथ ही शरीर की त्वचा को मुलायम बनाने में भी इस्तेमाल किया जाता है. इसे इस्तेमाल करने से पहले ऑर्गैनिक मुल्तानी मिट्टी की पहचान करना बहुत जरूरी है.
