Brother Sister Love Video: सोशल मीडिया पर अक्सर ऐसे वीडियो सामने आते हैं, जो बिना किसी दिखावे के दिल को छू जाते हैं. इन दिनों एक ऐसा ही प्यार वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. जिसमें एक भाई अपनी बहन के लिए कुछ ऐसा करता है, जिसे देखकर लोगों के चेहरे पर मुस्कान आ जाती है. वहीं इस वायरल वीडियो ने यह साबित कर दिया है की खुशी बड़ी चीजों में नहीं, बल्कि छोटे-छोटे पलों में छिपी होती है. यह वजह है कि लोग इस वीडियो को बार-बार देख रहे हैं और इसे दिल छू लेने वाला बता रहे हैं. साथ इस वीडियो पर कई प्यारे कमेंट्स भी कर रहे हैं.
वीडियो में क्या है खास?
वायरल क्लिप में देखा जा सकता है कि एक घर में नई साइकिल आई है. इस मौके को खास बनाने के लिए भाई अपनी बहन के पैरों में कुमकुम लगवाता है और फिर उसे उठाकर साइकिल पर उसके कदमों के निशान बनवाता है. यह दृश्य किसी छोटे से गृह प्रवेश जैसा लगता है, जहां बहन के कदमों को शुभ माना जाता है. वीडियो के साथ लिखा गया है अगर इस वीडियो को देखकर आपके चेहरे पर मुस्कान नहीं आई तो बताइए… जिंदगी बड़ी खुशियों का इंतजार नहीं करती है. छोटे-छोटे पलों को महसूस करने से ही वह खूबसूरत बनती है. यह वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर @askshivanisahu नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है. इस वीडियो पर अब तक हजारों व्यूज भी आ चुके हैं और कई लोग कमेंट्स करते हुए दिखाई दे रहे हैं.
ये भी पढ़ें-Viral Video: सबसे बड़ी योद्धा है मां… सिर पर बोरी और कमर पर बच्चा, इस महिला का वीडियो उड़ा देगा होश
यह वीडियो देखिए…
अगर चेहरे पर मुस्कान न आ जाए, तो कहना। 😊❤️
ज़िंदगी बड़ी खुशियों का इंतज़ार करने में नहीं,
इन छोटे-छोटे पलों को महसूस करने से खूबसूरत बनती है। ❤️ pic.twitter.com/RuRv9BM9Tm— Shivani Sahu (@askshivanisahu) May 1, 2026
यूजर्स के आएं प्यारे-प्यारे कमेंट्स
इस दिल छू लेने वाले इस वीडियो पर सोशल मीडिया यूजर्स भी इमोशनल होते हुए नजर आए. इस वायरल वीडियो को देखकर एक यूजर ने लिखा बचपन में नई साइकिल मिल जाए, तो इससे बड़ी खुशी कुछ नहीं होती. वहीं दूसरे ने कहा खुशियां छोटी या बड़ी नहीं होती है, बस खुशी होती है. एक दूसरे यूजर ने लिखा सच में जिंदगी की खूबसूरती ऐसे ही पलों में है. वहीं किसी ने अमीरी-गरीबी पर टिप्पणी करते हुए कमेंट किया कोई बड़ी गाड़ी में खुश है… कोई साइकिल में भी खुश है बस यही फर्क है. कई यूजर्स ने बच्चों को बधाई देते हुए लिखा बहुत-बहुत शुभकामनाएं सबको.
