Headlines

Cab Driver Viral Video : मैं पूरा किराया लूंगा’… कैब ड्राइवर की इस बात पर भड़की महिला, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल


Cab Driver Viral Video: सफर के दौरान किराए को लेकर बहस के मामले अक्सर सामने आते रहते हैं, लेकिन जब ऐसी नोकझोंक कैमरे में कैद हो जाए तो वह सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन जाती है. इन दिनों एक ऐसा ही वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक महिला यात्री और कैब ड्राइवर के बीच किराए को लेकर तीखी बहस होती दिखाई दे रही है. वीडियो में दोनों अपनी-अपनी बात पर अड़े नजर आते हैं. महिला का कहना है कि वह आधे रास्ते में उतर रही है, इसलिए उतना ही किराया देगी जितना नियम के अनुसार बनता है. वहीं ड्राइवर बार-बार पूरे किराए की मांग करता दिखाई देता है. इस वीडियो को लेकर सोशल मीडिया पर लोग भी अलग-अलग राय दे रहे हैं.

आधे रास्ते में उतरने की बात पर शुरू हुआ विवाद

वायरल पोस्ट के मुताबिक, महिला ने सफर के दौरान अपना प्लान बदल दिया और कैब ड्राइवर से बीच रास्ते में गाड़ी रोकने के लिए कहा. इस पर ड्राइवर ने कहा कि वह चाहे जहां उतरें, लेकिन उसे पूरा किराया देना होगा. महिला ने इसका विरोध करते हुए कहा कि जब वह आधे रास्ते में उतर रही है तो पूरा किराया क्यों दे. इसी बात को लेकर दोनों के बीच बहस शुरू हो गई.

कैब ड्राइवर की इस बात पर भड़की महिला

वीडियो में महिला अपने मोबाइल से कैब ड्राइवर की रिकॉर्डिंग करती दिखाई देती है. वह कहती है, भैया बोल रहे हैं कि आप पूरी पेमेंट करोगे, मैं आधे रास्ते पर छोड़ दूंगा. आप इधर देखकर बोलिए. इसी दौरान ड्राइवर कैमरे की तरफ हाथ बढ़ाता है, जिससे मोबाइल हिल जाता है. इसके बाद महिला कहती है, ऐसे धक्का क्यों मार रहे हो, हम पूरी पेमेंट क्यों देंगे जब आधे रास्ते में उतर रहे हैं, मैं उतना ही पैसा दूंगी जितना राइड खत्म होने तक नियम के हिसाब से बनेगा.

महिला बार-बार कहती है कि वह वहीं तक का किराया देगी, जहां तक यात्रा करेगी. दूसरी ओर ड्राइवर अपनी बात पर कायम रहता है और कहता है कि वह पूरा किराया ही लेगा. बहस के दौरान गुस्से में ड्राइवर महिला से कहता है, आप गंदे लोग हो. इस पर महिला तुरंत नाराज होकर पूछती है, गंदे लोग से आपका क्या मतलब है. आप ऐसा क्यों बोल रहे हैं. इसके बाद भी दोनों के बीच बहस जारी रहती है. महिला कहती है कि वह अक्षरधाम तक उतरेगी और वहीं तक का किराया देगी. वीडियो यहीं खत्म हो जाता है, जबकि दोनों के बीच बहस जारी रहती है.

यह भी पढ़ें – कैसा ड्राइवर है भाई… बैरिकेड के आगे खड़ी कर दी मेट्रो, यूजर्स बोले- पार्क करना नहीं आता क्या?

सोशल मीडिया पर लोगों ने दी अलग-अलग प्रतिक्रियाएं

वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर यूजर्स ने इस मामले पर अलग-अलग राय दी. कुछ लोगों का कहना था कि अगर यात्री बीच रास्ते में अपनी यात्रा खत्म करता है, तो उसे ऐप के नियमों के अनुसार ही किराया देना चाहिए. वहीं कुछ यूजर्स ने ड्राइवर का सपोर्ट करते हुए कहा कि बीच सफर में प्लान बदलने से ड्राइवर का भी नुकसान हो सकता है. दूसरी ओर कई लोगों ने कहा कि ऐसी स्थिति में ऐप के नियमों के मुताबिक डेस्टिनेशन बदलकर उसी हिसाब से किराया तय किया जाना चाहिए. कुछ यूजर्स ने यह भी सवाल उठाया कि किसी की इच्छा के खिलाफ उसका वीडियो रिकॉर्ड करना सही है या नहीं. 

यह भी पढ़ें – Delhi Metro Viral Video : ‘भैया वायरल हो जाओगे’…दिल्ली मेट्रो में सीट को लेकर हाई-वोल्टेज ड्रामा, वीडियो वायरल





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *