Headlines

Carry On Jatta 4 Box Office: गिप्पी ग्रेवाल की फिल्म ने तोड़ डाले सारे रिकॉर्ड, बनीं सेकंड हाईएस्ट ग्रॉसिंग पंजाबी मूवी


गिप्पी ग्रेवाल और सरगुन मेहता की फिल्म ‘कैरी ऑन जट्टा 4’ को सोमवार को भी शानदार रिस्पॉन्स मिला है. बॉक्स ऑफिस पर फिल्म शानदार कमाई कर रही है और कई रिकॉर्ड अपने नाम कर रहे है. 4 दिनों में ही फिल्म छा गई है. फिल्म को रिव्यूज भी जबरदस्त मिले और पॉजिटिव वर्ड ऑफ माउथ का भी फायदा मिल रहा है.

‘कैरी ऑन जट्टा 4’ का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
कोईमोई के मुताबिक, फिल्म ने सोमवार को 1.4 करोड़ का कलेक्शन किया. फिल्म को 1400 शोज मिले. वहीं 25 परसेंट ऑक्यूपेंसी मिली. फिल्म न पहले दिन 1.9 करोड़ कमाए. दूसरे दिन 2.5 करोड़ का बिजनेस किया. तीसरे दिन 3.40 करोड़ की कमाई की. फिल्म ने 9.2 करोड़ का नेट कलेकशन किया. 

वहीं ग्रॉस फिल्म ने 10.85 करोड़ का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन किया. ओवरसीज मार्केट में फिल्म ने 10 करोड़ कमाए और दुनियाभर में फिल्म ने 20.85 करोड़ का कलेक्शन कर लिया. इस फिल्म को समीप कांग ने डायरेक्ट किया है. फिल्म में सरगुन मेहता, गिप्पी ग्रेवाल, गुरप्रीत घुग्गी, बिन्नू ढिल्लों, शिंदा ग्रेवाल, करमजीत अनमोल, पुखराज भल्ला जैसे स्टार्स हैं.

ये भी पढ़ें- गौतमी कपूर को आधी को मिली थी पति राम कपूर के 17 मिनट के किसिंग सीन की खबर, गुस्से में किया था ये

‘कैरी ऑन जट्टा 4’ ने बनाया ये रिकॉर्ड
फिल्म इस साल की सेकंड हाईएस्ट ग्रॉसिंग पंजाबी फिल्म बन गई है. फिल्म ने ‘इश्कां दे लेखे’ को पछाड़ दिया. आइए नजर डालते हैं 2026 की हाईएस्ट ग्रॉसिंग पंजाबी फिल्म पर. 

इस लिस्ट में पहले नंबर पर ‘रब्बा दा रेडियो 3’ है. फिल्म ने 30.13 करोड़ कमाए. दूसरे नंबर पर ‘कैरी ऑन जट्टा 4’ है और फिल्म ने 20.85 करोड़ कमाए. तीसरे नंबर पर ‘इश्कां दे लेखे’ 17.93 करोड़ का कलेक्शन किया. चौथे नंबर पर Bambukat  2 है. इस फिल्म ने 15.29 करोड़ का कलेक्शन किया. पांचवें नंबर पर ‘वियाह करतारे दा’ है. इसने 5.38 करोड़ कमाए.

ये भी पढ़ें- Welcome to The Jungle के फैंस के लिए गुड न्यूज, मंगलवार को सस्ते में देख पाएंगे फिल्म, मिली इतनी भारी छूट

फिल्म को फैंस पसंद कर रहे हैं. ये सक्सेसफुल फ्रेंचाइजी ‘कैरी ऑन जट्टा’ का चौथा पार्ट है.



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *