सीजेआई सूर्यकांत ने कांग्रेस नेताओं राहुल गांधी, मल्लिकार्जुन खरगे और अन्य को 12 अक्टूबर सोमवार को उनसे मिलने की अनुमति देने से इनकार कर दिया है. विपक्षी नेताओं ने कथित चुनावी अनियमितताओं, एसआईआर प्रक्रिया और प्रदर्शनकारियों के खिलाफ पुलिस कार्रवाई को लेकर मुख्य न्यायाधीश से मुलाकात का अनुरोध किया था.
न्यूज एजेंसी ANI के मुताबिक, सीजेआई जस्टिस सूर्यकांत ने इंडिया ब्लॉक के नेताओं की उस मांग को ठुकरा दिया है, जिसमें उन्होंने अपनी बात रखने के लिए मीटिंग का अनुरोध किया था. उन्होंने उन्हें ईमेल के जरिए भेजे गए जवाब में इस फैसले की वजहें बताई हैं.
इससे पहले राहुल गांधी ने एक्स पर पोस्ट करते हुए ऐलान किया था कि कल दिल्ली में देश के युवा शांतिपूर्ण विरोध के लिए सड़कों पर उतरा. उनके दिलों में नफरत या गुस्सा नहीं, मोहब्बत थी. लेकिन उन्हें पुलिस और बीजेपी के गुंडों दोनों ने पीटा था. ऐसा भारत हम नहीं चाहते हैं. इसके अलावा सोमवार 12 अक्टूबर को हम भारतीय होने के नाते सुप्रीम कोर्ट तक मार्च करेंगे. पार्टी, महिला-पुरुष, जाति, समुदाय और राज्य की हर दीवार से ऊपर उठकर हम सब एक साथ चलेंगे.
राहुल ने की मांग- एसआईआर पर रोक लगे
राहुल ने कहा था कि देश का युवा, तमाम विपक्षी दल, सिविल सोसाइटी और लोकतंत्र में विश्वास रखने वाले, भारत के संविधान के साथ खड़े सभी लोग हमारे साथ चलेंगे. हम देश की ओर से मुख्य न्यायाधीश को एक ज्ञापन सौंपेंगे. हमारी मांग है – वोट चोरी बंद हो, SIR पर रोक लगे और ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें.
Yesterday, the nation’s young came out in Delhi to peacefully protest. They came with love in their hearts, not hatred or anger. They were beaten, both by cops and BJP goons. This is not the India we want. Tomorrow, we will march to the Supreme Court as Indians, united beyond party, gender, caste, community and state. Youth, all opposition parties, civil society groups, all those who believe in democracy and stand by the Constitution of India, will walk with us. We will submit a memorandum to the Chief Justice on behalf of the nation, demanding an end to vote chori, halting of SIR and the resignation of Gyanesh Kumar. Narendra Modi, Amit Shah, Ajit Doval and Mohan Bhagwat cannot silence India’s voice. These cowards cannot intimidate us. They will have to step aside. We will march together, with love, brotherhood and patriotism. Daro mat. Tomorrow, all of India will march to the Supreme Court. कल दिल्ली में देश का युवा शांतिपूर्ण विरोध के लिए सड़कों पर उतरा। उनके दिलों में नफ़रत या गुस्सा नहीं, मोहब्बत थी। लेकिन उन्हें पुलिस और BJP के गुंडों, दोनों ने पीटा। ऐसा भारत हम नहीं चाहते। कल, सोमवार 12 अक्टूबर को, हम भारतीय होने के नाते सुप्रीम कोर्ट तक मार्च करेंगे। पार्टी, महिला-पुरुष, जाति, समुदाय और राज्य की हर दीवार से ऊपर उठकर, हम सब एक साथ चलेंगे। देश का युवा, तमाम विपक्षी दल, सिविल सोसाइटी और लोकतंत्र में विश्वास रखने वाले, भारत के संविधान के साथ खड़े सभी लोग हमारे साथ चलेंगे। हम देश की ओर से मुख्य न्यायाधीश को एक ज्ञापन सौंपेंगे। हमारी माँग है – वोट चोरी बंद हो, SIR पर रोक लगे और ज्ञानेश कुमार इस्तीफ़ा दें। नरेंद्र मोदी, अमित शाह, अजित डोभाल और मोहन भागवत भारत की आवाज़ को दबा नहीं सकते। ये कायर हमें डरा नहीं सकते। इन्हें पीछे हटना ही होगा। हम सब साथ चलेंगे – मोहब्बत, भाईचारे और देशभक्ति के साथ। डरो मत। कल पूरा भारत सुप्रीम कोर्ट तक मार्च करेगा। #ChaloDilli
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) October 11, 2026
राहुल ने कहा है कि नरेंद्र मोदी, अमित शाह, अजित डोभाल और मोहन भागवत भारत की आवाज को दबा नहीं सकते. ये कायर हमें डरा नहीं सकते. इन्हें पीछे हटना ही होगा. हम सब साथ चलेंगे – मोहब्बत, भाईचारे और देशभक्ति के साथ. डरो मत. कल पूरा भारत सुप्रीम कोर्ट तक मार्च करेगा.
योगेंद्र यादव ने की मार्च में आने की अपील
योगेंद्र यादव ने पोस्ट करते हुए कहा, ‘घंटी बजाने चलेंगे. सोमवार को देशभर के युवा, जन आंदोलनों के साथी और INDIA गठबंधन के नेता सुप्रीम कोर्ट से न्याय की गुहार लगाने निकलेंगे. उन्होंने अपने वीडियो में लोगों से अपील की है.’
न्याय की घंटी बजाने चलेंगे! सोमवार को देशभर के युवा, जन आंदोलनों के साथी और INDIA गठबंधन के नेता सुप्रीम कोर्ट से न्याय की गुहार लगाने निकलेंगे। बाराखंभा रोड जंक्शन से सुप्रीम कोर्ट दोपहर 1:30 बजे We Want Justice! https://t.co/5lWeRoLz2i
— Yogendra Yadav (@_YogendraYadav) October 11, 2026
अपडेट जारी है….
