Headlines

CJP प्रोटेस्ट के बीच राहुल गांधी का बड़ा ऐलान, कहा – ‘कल पूरा भारत…’


लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने सोमवार (12 अक्टूबर, 2026) को सुप्रीम कोर्ट तक मार्च निकालने और चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया (CJI) को ज्ञापन सौंपने की घोषणा की है. उन्होंने देश भर के लोगों का आह्वान करते हुए कहा कि हम सोमवार को भारतीय होने के नाते सुप्रीम कोर्ट तक मार्च करेंगे. पार्टी, महिला-पुरुष, जाति, समुदाय और राज्य की दीवार से ऊपर उठकर, हम सब एक साथ चलेंगे.

उन्होंने देश की सभी राजनीतिक पार्टियों के नेताओं, सिविल सोसाइटी और लोगों का सुप्रीम कोर्ट तक कांग्रेस के मार्च में शामिल होने का आह्वान किया. उन्होंने कहा कि जो भी लोग संविधान में भरोसा रखते हैं, संविधान के साथ खड़े हैं, वो सभी लोग कल हमारे साथ चलेंगे. उन्होंने कहा कि हम कल एक राजनीतिक पार्टी, व्यक्ति विशेष, पुरुष-महिला, देश की अलग-अलग राज्यों के निवासी, जाति-वर्ग के तौर पर नहीं, बल्कि भारत के नागरिक के रूप में सुप्रीम कोर्ट तक मार्च करेंगे. 

राहुल गांधी ने क्या की अपील?

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने यह बड़ा ऐलान राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के जारी विरोध प्रदर्शन के बीच किया है. उन्होंने रविवार (11 अक्टूबर, 2026) को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक वीडियो पोस्ट किया. वीडियो पोस्ट में राहुल गांधी ने कहा, ‘आपने कल देखा कि दिल्ली में देश का युवा शांतिपूर्ण विरोध के लिए सड़कों पर उतरा. उनके दिलों में नफरत या गुस्सा नहीं, मोहब्बत थी, लेकिन उन्हें पुलिस वालों और BJP के गुंडों, दोनों ने उनको मारा-पीटा. ऐसा भारत हम नहीं चाहते हैं.’

उन्होंने कहा, ‘कल हम भारतीय होने के नाते सुप्रीम कोर्ट तक मार्च करेंगे. पार्टी, महिला-पुरुष, जाति, समुदाय और राज्य की हर दीवार से ऊपर उठकर, हम सब एक साथ चलेंगे. देश का युवा, तमाम विपक्षी दल, सिविल सोसाइटी और वो हर व्यक्ति जो लोकतंत्र में भरोसा रखते हैं, जो लोकतंत्र के लिए खड़ा होना चाहते हैं. प्लीज हमारे साथ आइए. जब तक आप देश के संविधान से जुड़े हैं और संविधान को बचाना चाहते हैं. हम सभी साथ में चलेंगे.’

CJI को ज्ञापन देकर कौन-सी मांगें रखेंगे राहुल?

राहुल गांधी ने कहा, ‘हम सभी चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया (CJI) के पास जाएंगे और उनको देश की तरफ से एक ज्ञापन सौंपेंगे. ज्ञापन में हमारी मांग है कि वोट चोरी को रोका जाए, SIR को खत्म किया जाए, EVM को हटाया जाए और CEC ज्ञानेश कुमार को पद से हटाया जाए.’

पीएम-गृह मंत्री से लेकर NSA पर राहुल का हमला

इस दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, NSA अजित डोभाल और RSS प्रमुख मोहन भागवत पर भी निशाना साधा. उन्होंने कहा, ‘नरेंद्र मोदी, अमित शाह, अजित डोभाल और मोहन भागवत भारत की आवाज को दबा नहीं सकते हैं. डरने की कोई जरूरत नहीं है. यह कायर हमें कुछ भी नहीं कर सकते हैं.’

उन्होंने कहा, ‘हम सब मोहब्बत, भाईचारे और देशभक्ति के साथ जाएंगे. देशद्रोही हम पर हमला नहीं कर पाएगा. डरना नहीं है. उनको चुप होना पड़ेगा. किनारे होना पड़ेगा. पीछे हटना ही होगा. पूरा हिंदुस्तान कल सुप्रीम कोर्ट तक मार्च करेगा.’ 

यह भी पढ़ेंः चेन्नई में छात्रों से PM मोदी का संवाद, बोले- ‘युवा निडर होकर…’



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *