Headlines

CM रेवंत रेड्डी ने FIFA वर्ल्ड कप फाइनल से पहले फुटबॉलर मेसी को किया याद, वायरल हो रहा पुराना वीडियो


Show Quick Read

Key points generated by AI, verified by newsroom

  • सीएम रेड्डी ने भारतीय फुटबॉल के भविष्य पर विश्वास जताया।

जैसे-जैसे लियोनेल मेसी की अर्जेंटीना की टीम FIFA वर्ल्ड कप में आगे बढ़ रही है, इसी बीच सोशल मीडिया पर फुटबॉल के दिग्गज खिलाड़ी और तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी का एक पुराना वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है.

इस वीडियो में स्टार फुटबॉलर लियोनेल मेसी को एक फ्रेंडली फुटबॉल मैच के दौरान मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी के साथ तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद स्थित फुटबॉल मैदान पर हंसी-मजाक करते हुए देखा जा सकता है, जिसने फैंस का काफी ध्यान खींचा है.

रेड्डी और मेसी के वीडियो पर फुटबॉल फैन्स कर रहे रिएक्ट

सोशल मीडिया पर रेड्डी और मेसी के फैंस इस क्लिप को खूब शेयर कर रहे हैं और ग्लोबल फुटबॉल स्टारडम और भारतीय राजनीतिक नेतृत्व के इस अनोखे मिलन का जश्न मना रहे हैं. कई यूजर्स मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी की खेल भावना की तारीफ कर रहे हैं, जबकि दूसरे लोग इस वीडियो के जरिए मेसी के वर्ल्ड कप अभियान के लिए अपना उत्साह और समर्थन जाहिर कर रहे हैं.

CM रेवंत रेड्डी ने एक्स पर शेयर किया पोस्ट

वहीं, तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी ने रविवार (19 जुलाई, 2026) को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट शेयर किया है. पोस्ट में सीएम रेवंत रेड्डी ने लियोनेल मेसी के साथ उनके हैदराबाद आगमन के दौरान की तस्वीरों और बड़ी संख्या में फुटबॉल फैंस के साथ अपनी तस्वीर शेयर की है. 

पोस्ट में उन्होंने लिखा, ‘आपमें से ज्यादातर लोग जानते हैं कि मैं खेलों, खासकर फुटबॉल का जबरदस्त प्रशंसक रहा हूं. मुझे उस दिन बहुत ज्यादा खुशी हुई थी, जब हम फुटबॉल के गोट (ग्रेटेस्ट ऑफ ऑल टाइम/GOAT) खिलाड़ी लियोनेल मेसी को हैदराबाद ला सके, ताकि वह तेलंगाना के बच्चों के साथ पिच शेयर कर सकें, लेकिन फीफा वर्ल्ड कप के प्रति मेरे समर्थन के पीछे मेरा एक और भी बड़ा उद्देश्य और दूरदृष्टि है.’

रेड्डी ने कहा, ‘मुझे पूरा विश्वास है कि एक दिन भारतीय फुटबॉल टीम फीफा वर्ल्ड कप के फाइनल में खेलेगी और भारत इस टूर्नामेंट की मेजबानी भी करेगा. मेरी इस बात को याद रखिए, उस भविष्य की फुटबॉल टीम के कई सितारे तेलंगाना से होंगे. फीफा वर्ल्ड कप के फाइनल्स का मजा उठाइए.’ 

यह भी पढ़ेंः CJP प्रोटेस्ट और इस्तीफे की मांग के बीच NEET के सेकंड टॉपर से मिले धर्मेंद्र प्रधान, बोले – ‘मुझे भरोसा है…’





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *