Headlines

CPCB में निकली कई पदों पर भर्ती, 24 अगस्त से भर सकते हैं फॉर्म


केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) ने अलग-अलग पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है. इस भर्ती अभियान के तहत कुल 51 पदों को भरा जाएगा. भर्ती स्ट्रेंथनिंग ऑफ एनवायरनमेंटल रेगुलेटर्स (एसईआर)- फेज-3 प्रोजेक्ट ओन रिवर गंगा के तहत संविदा आधार पर की जाएगी. यह प्रोजेक्ट राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन के नमामि गंगे कार्यक्रम के तहत वित्त पोषित है.  

इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 24 अगस्त 2026 को सुबह 10 बजे से शुरू होगी. इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 7 सितंबर 2026 रात 11:59 बजे तक आवेदन कर सकेंगे. उम्मीदवारों को आवेदन करने से पहले संबंधित पद की शैक्षणिक योग्यता, एक्सपीरियंस और आयु सीमा की शर्तों को ध्यान से जांचना होगा. 

51 पदों पर होगी भर्ती

सीपीसीबी की भर्ती में साइंटिस्ट डी, साइंटिस्ट सी, साइंटिस्ट बी, साइंटिफिक असिस्टेंट मैनेजर (फाइनेंस), एडमिनिस्ट्रेटिव असिस्टेंट, टैक्सनॉमिस्ट, डेटा एंट्री ऑपरेटर और फील्ड असिस्टेंट के पद शामिल है. अगर पदों के अनुसार देखे तो साइंटिस्ट डी का 1 पद, साइंटिस्ट सी के 8 पद, साइंटिस्ट बी के 12 पद, साइंटिफिक असिस्टेंट के 13 पद, असिस्टेंट मैनेजर (फाइनेंस) के 3 पद, एडमिनिस्ट्रेटिव असिस्टेंट का 1 पद, टैक्सनॉमिस्ट का 1 पद, डेटा एंट्री ऑपरेटर के 4 पद और फील्ड असिस्टेंट के 8 पद शामिल है. 

अलग-अलग पदों के लिए योग्यता अलग 

सीपीसीबी भर्ती में शैक्षणिक योग्यता पद के अनुसार अलग-अलग निर्धारित की गई है. साइंटिस्ट डी, साइंटिस्ट सी और साइंटिस्ट बी जैसे पदों के लिए पर्यावरण विज्ञान, प्राकृतिक विज्ञान या संबंधित इंजीनियरिंग-टेक्नोलॉजी में निर्धारित योग्यता मांगी गई है. कुछ वैज्ञानिक पदों के लिए गेट या नेट जेआरएफ जैसी योग्यता और संबंधित एक्सपीरियंस भी जरूरी है. डेटा एंट्री ऑपरेटर के पद के लिए साइंस में फर्स्ट क्लास बैचलर डिग्री या बीएससी मांगी गई है. इसके साथ कंप्यूटर और टाइपिंग से जुड़ी दक्षता भी जरूरी है. वही फील्ड असिस्टेंट पद के लिए साइंस विषय में 12वीं पास होना जरूरी है और न्यूनतम 55 फीसदी अंक मांगे गए हैं. इसके अलावा असिस्टेंट मैनेजर (फाइनेंस) के लिए कॉमर्स में मास्टर डिग्री, सीए या एमबीए जैसी योग्यता निर्धारित है. एडमिनिस्ट्रेटिव असिस्टेंट के लिए मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से बैचलर डिग्री और कंप्यूटर की जानकारी जरूरी है. टैक्सनॉमिस्ट पद के लिए फर्स्ट क्लास एमएससी मांगी गई है. 

पद के हिसाब से उम्र सीमा 

इन पदों के लिए अधिकतम आयु सीमा भी अलग-अलग रखी गई है. साइंटिस्ट डी के लिए अधिकतम 50 साल, साइंटिस्ट सी के लिए 45 साल और साइंटिस्ट बी के लिए 35 साल आयु सीमा है. असिस्टेंट मैनेजर, एडमिनिस्ट्रेटिव असिस्टेंट, साइंटिफिक असिस्टेंट और टैक्सनॉमिस्ट के लिए अधिकतम आयु सीमा 35 साल रखी गई है, जबकि डेटा एंट्री ऑपरेटर के लिए अधिकतम आयु 32 साल और फील्ड असिस्टेंट के लिए 27 साल निर्धारित हैं. इसके अलावा आरक्षित वर्ग के अनुसार उम्मीदवारों को आयु सीमा में भी छूट दी जाएगी. 

लाखों तक मिलेगी हर महीने सैलरी 

भर्ती में चयनित उम्मीदवारों के पद के अनुसार हर महीने निर्धारित सैलरी दी जाएगी है. साइंटिस्ट डी पद के लिए 1,71,597 रुपये, साइंटिस्ट सी के लिए  1,48,997 रुपये और साइंटिस्ट बी के लिए 1,25,380 रुपये प्रतिमाह मिलेंगे.  वहीं असिस्टेंट मैनेजर को 1,19,272 रुपये, एडमिनिस्ट्रेटिव असिस्टेंट और साइंटिफिक असिस्टेंट को 77,654 रुपये, टैक्सनॉमिस्ट को 65,031 रुपये, डेटा एंट्री ऑपरेटर को 57,498 रुपये और फील्ड असिस्टेंट को 38,741 रुपये प्रतिमाह तक सैलरी मिलेगी. 

ये भी पढ़ें-BPSC LDC भर्ती परीक्षा रद्द, टंकण टेस्ट और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन भी निरस्त

24 अगस्त से शुरू होंगे आवेदन 

सीपीसीबी रिक्रूटमेंट 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन 24 अगस्त सुबह 10 बजे से शुरू होंगे. आवेदन की आखिरी तारीख 7 सितंबर रात 11:59 बजे है. उम्मीदवार सीपीसीबी की ऑफिशियल वेबसाइट के जरिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. वहीं इस भर्ती में पहले प्राप्त आवेदनों की स्क्रीनिंग की जाएगी. योग्यता और एक्सपीरियंस के आधार पर उम्मीदवारों को शॉर्टलिस्ट किया जाएगा. शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों को इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा, इसके बाद डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन किया जाएगा और अंतिम चयन सूची तैयार की जाएगी

ऐसे करें आवेदन 

  • सबसे पहले आप सीपीसीबी के ऑफिशियल वेबसाइट https://www.cpcb.gov.in/ पर जाएं.
  • अब यहां पर जॉब्स टैब सेक्शन पर क्लिक करें. 
  • इसके बाद सीपीसीबी भर्ती 2026 नोटिफिकेशन पर क्लिक करें. 
  • अब ऑनलाइन आवेदन के लिए रजिस्ट्रेशन करें.
  • रजिस्ट्रेशन करने के बाद लॉगिन करके अपनी पर्सनल और एजुकेशनल डिटेल भरे.
  • इसके बाद जरूरी दिशानिर्देशों का पालन करते हुए डॉक्यूमेंट अपलोड करें. 
  • लास्ट में सभी जानकारी को जांच कर फॉर्म सबमिट कर दें और कंफर्मेशन पेज डाउनलोड कर लें.

ये भी पढ़ें-दिल्ली में 9वीं की तीसरी भाषा का नियम वापस, R3 में फेल होने पर भी दे सकेंगे 10वीं बोर्ड

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *