Headlines

Delhi Weather: बारिश और ठंडी हवाओं से दिल्ली को राहत, IMD ने अगले कुछ घंटों के लिए जारी किया अलर्ट


राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में 31 मई को मौसम राहत भरा रहने की संभावना है. मौसम विभाग के अनुसार रविवार को अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है. आसमान में दिनभर बादल छाए रहने के आसार हैं और कई इलाकों में गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है. मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है.

आंधी-बारिश ने कम किया हीटवेव का असर

पिछले कुछ दिनों में दिल्ली और एनसीआर के कई हिस्सों में तेज आंधी और बारिश देखने को मिली. इसका सीधा असर तापमान पर पड़ा है और हीटवेव जैसी स्थिति काफी हद तक कमजोर हो गई है. लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली है, हालांकि हवा में नमी बढ़ने की वजह से कुछ जगहों पर उमस महसूस हो सकती है.

दिल्ली के साकेत में भरभराकर गिरा 5 मंजिला मकान, कई लोगों के दबे होने की आशंका; बचाव कार्य जारी

मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि फिलहाल मौसम का मिजाज लोगों के लिए राहत देने वाला बना हुआ है. बादलों की मौजूदगी और बीच-बीच में होने वाली बारिश तापमान को नियंत्रित रखने में मदद कर रही है.

शाम और रात में बारिश के आसार

दिल्ली-एनसीआर में शाम या रात के समय मौसम अचानक बदल सकता है. मौसम विभाग ने गरज-चमक के साथ हल्की बारिश, बिजली चमकने और 40 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना जताई है. कुछ इलाकों में धूल भरी आंधी भी चल सकती है.

लोगों को सलाह दी गई है कि खराब मौसम के दौरान खुले स्थानों और पेड़ों के नीचे खड़े होने से बचें. वाहन चालकों को भी सावधानी बरतने की जरूरत होगी क्योंकि तेज हवाओं और बारिश के कारण दृश्यता प्रभावित हो सकती है.

येलो अलर्ट जारी

भारतीय मौसम विभाग ने दिल्ली में बारिश और आंधी को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है. विभाग का कहना है कि अगले कुछ घंटों और अगले दिन तक बादलों की आवाजाही बनी रह सकती है. तेज हवाओं और हल्की बारिश की गतिविधियां भी जारी रहने की संभावना है.

2 जून के बाद फिर बढ़ सकती है गर्मी

मौसम विभाग का कहना है कि यह राहत ज्यादा दिनों तक नहीं रहने वाली है. 2 जून के बाद तापमान में धीरे-धीरे बढ़ोतरी शुरू हो सकती है. आसमान साफ होने के साथ धूप तेज होगी और गर्मी का असर फिर बढ़ने लगेगा.

दिल्ली-NCR में बदलेगा ट्रैफिक का पूरा प्लान, एक्सप्रेसवे-सुरंग और एलिवेटेड रोड से होगा सफर आसान

अनुमान के अनुसार 3 जून तक अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस के करीब पहुंच सकता है. वहीं 4 जून को तापमान 40 से 42 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है.

5 जून तक मौसम शुष्क बना रह सकता है और किसी नए पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय न होने के कारण राजधानी में गर्मी की वापसी देखने को मिल सकती है. फिलहाल दिल्लीवासियों के लिए अगले एक-दो दिन मौसम राहत भरा रहने वाला है.



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *